Saturday, May 23, 2026
Newspaper and Magzine


जुआ खेलते आठ युवक गिरफ्तार. दाव पर लगी 21 हजार 630 रूपए की नगदी बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at July 9, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 09 जुलाई 2025, थाना चांदनी बाग पुलिस ने कृष्णा गार्डन कॉलोनी में जुआ खेल रहे आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से जुआ में दाव पर लगी 21 हजार 630 रूपए की नगदी बरामद हुई है।

पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा जुआ सट्टा खाईवाली सहित अवैध धंधों पर अंकुश लगा आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत थाना चांदनी बाग पुलिस की एक टीम मंगलवार को गश्त के दौरान कृष्णा गार्डन कॉलोनी में थी। तभी टीम को गुप्त सूचना मिली की गली नंबर 4 में एक कमरे में दो युवक लोगों को चिड़ी, कबूतर पीड पर पर्ची फलेश गेम जुआ खिला रहे है। उनके पास 6 अन्य युवक जुआ खेल रहे है।
पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर जुआ खेल रहे व खिला रहे आठ युवकों को काबू किया। मौके पर आरोपियों के कब्जे से जुआ खेलने में प्रयुक्त 21 हजार 630 रूपए की नगदी बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान रिसालू गांव निवासी सुमित पुत्र सुभाष, समालखा आजाद नगर निवासी साहिल पुत्र साहिब, गांव सिरासोर बदायू यूपी हाल कृष्णा गार्डन कॉलोनी निवासी बबलू पुत्र सतपाल, गांव हसनपुर अमरोहा यूपी हाल कृष्णा गार्डन निवासी दानिश पुत्र यासिन, कस्बा दुर्गा बाजार मिरजापुर यूपी हाल कृष्णा गार्डन कॉलोनी निवासी अमरनाथ, ढुराना सोनीपत निवासी दीपक पुत्र दलबीर, राजाखेड़ी निवासी सुरेंद्र पुत्र रामकुमार व उझा निवासी धर्मेंद्र पुत्र जवाहरलाल के रूप में बताई।
आरोपी दीपक व अमरनाथ जुआ खिला रहे थे और आरोपी सुमित, साहिल, बबलू दानिश, सुरेंद्र व धर्मेंद्र जुआ खेल रहे थे।

थाना चांदनी बाग प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ थाना चांदनी बाग में गैम्बलिग एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई।

Comments