युवा नेता व भाजपा मॉडल टाऊन मंडल अध्यक्ष योगेश शर्मा ने सफाई कर्मचारियों के संग मनाया अपना जन्मदिन।सफाईकर्मियों के चरण धोकर लिया आशीर्वाद।
BOL PANIPAT : आठ मरला डी पार्क में भाजपा युवा नेता, मॉडल टाउन मंडल अध्यक्ष व वार्ड 19 के पार्षद पति योगेश शर्मा ने अनोखे अंदाज में अपना जन्मदिन मनाया। मॉडल टाउन मंडल के सभी सफाई कर्मचारियों को आमंत्रित किया गया। योगेश शर्मा ने सफाई कर्मचारियों के पैर धोकर उनसे आशीर्वाद लिया।
योगेश शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश में स्वच्छता मिशन चलाया जा रहा है। सफाई कर्मचारी इस मिशन का अहम हिस्सा है। यदि क्षेत्र में एक दी सफाई कर्मचारी ना आए तो चारों ओर कचरा फैला नजर आता है। सफाई कर्मचारी अपने स्वास्थ्य को ताक पर रखकर रोजाना सफाई का महत्पूर्ण कार्य करते हैं। समाज में इनके द्वारा किए गए इस कार्य को पूरा महत्व दिया जाना चाहिए।
सफाई कर्मचारी स्वच्छता मिशन की रीड की हड्डी है। इनकी मेहनत के बिना साफ सफाई का कोई भी मिशन कामयाब नहीं हो सकता।
स्वच्छता के प्रति ईमानदारी से कार्यरत कर्मचारियों के साथ जन्मदिन मनाकर योगेश शर्मा ने क्षेत्र में हो रहे साफ सफाई के लिए सभी कर्मचारियों का धन्यवाद किया। योगेश शर्मा ने सफाई कर्मचारियों के पैर धोकर उनसे आशीर्वाद लिया तत्पश्चात केक काटकर व मिठाई बांट कर जन्मदिन मनाया गया।
अंत में सफाई कर्मचारियों ने युवा नेता योगेश शर्मा अपना आशीर्वाद दिया।
इस अवसर पर सफाई सुपरवाइजर विक्की, सतीश, विक्की परोचा, बिट्टू सुपरवाइजर, विजय, मनप्रीत, कप्तान, बलराम, नवनीत, सेवा, सविता, कविता, मानव, सनी व अन्य सभी सफाईकर्मी मौजूद रहे।

Comments