Saturday, September 19, 2026
Newspaper and Magzine


अष्टमी पूजन एवं हवन का भव्य आयोजन किया गया।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at September 30, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी. कॉलेज, पानीपत में आज नवरात्रि के पावन अवसर पर संस्कारशाला क्लब एवं संस्कृत विभाग द्वारा अष्टमी पूजन एवं हवन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ दुर्गा के जयकारों और मंत्रोच्चारण के साथ हुआ। संस्कृत विभाग की सहायक प्रो सोनिया  ने पूरी विधि विधान के साथ इस हवन का शुभारम्भ मंत्रो उच्चारण के द्वारा किया | हैं।वनस्पति विज्ञान  विभागाध्यक्ष डॉ. निधान सिंह  यजमान रहे |

प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक ने बताया की कॉलेज प्रबंधन की  हमेशा से ये ही कोशिश रही है कि हम हमारे विद्यार्थियों को बुनियादी शिक्षा के साथ-साथ आध्यात्मिक ज्ञान भी दिलवाया जाए और हवन में काम में ली जाने वाली जड़ी बूटी युक्त हवन सामग्री, शुद्ध घी, पवित्र वृक्षों की लकड़ियां, कपूर आदि के जलने से उत्पन्न अग्नि और धुएं से वातावरण शुद्ध तो होता ही है,नकारात्मक शक्तियां भी दूर भागती है। डॉ मालिक ने आगे अपने  संबोधन में कहा कि ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन न केवल हमारी भारतीय परंपरा को सशक्त बनाते हैं, बल्कि विद्यार्थियों में सकारात्मक सोच, एकता और संस्कारों की भावना भी विकसित करते हैं। उन्होंने सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएँ दीं।
 संस्कारशाला क्लब के संयोजक  प्रो. अश्वनी गुप्ता ने बताया की वायु प्रदूषण को कम करने के लिए भी ऋषि मुनि लोग यज्ञ किया करते थे और तब हमारे देश में कई तरह के रोग नहीं होते थे|  डॉ. निधान सिंह  ने बताया कि हवन से वातावरण शुद्ध होता है और बैक्टीरिया खत्म होते हैं, सनातन धर्म में हवन का विशेष महत्व होता है, घर की पवित्रता बनाए रखने के लिए तथा सकारात्मक शक्ति का संचार करने के लिए लोग अपने घरों में हवन करवाते हैं। हवन में वेद मंत्रों के साथ देवी दुर्गा की आराधना की गई तथा समस्त कॉलेज परिवार के कल्याण, शांति और समृद्धि की कामना की गई।
 प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक ने संस्कारशाला क्लब की पूरी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी | हवन के उपरांत सभी उपस्थित जनों को प्रसाद वितरित किया गया।  डॉ विक्रम कुमार, प्रो दीप्ति जुनेजा,प्रो प्रीती मालिक  एवं बी.सी.ए प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं  ने भी हवन में अपनी आहुति डाली | आज के हवन को सफल बनाने के लिए  टिंकू,  गणेश , संगीता का ख़ास योगदान रहा  |

Comments