Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


विद्यार्थियों ने पीपीटी के माध्यम से अपनी कला का प्रदर्शन किया.

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at September 12, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी. पीजी कॉलेज में एमए इंग्लिश के विद्यार्थियों के लिए कमला दास ‘ As a Confessional poet ‘ and ‘William Wordsworth as a nature poet’ विषय पर रेखा शर्मा द्वारा PPT cum seminar  का आयोजन किया गया जिसमें एम ए इंग्लिश फाइनल और एम.ए. इंग्लिश प्रीवियस और  बी.ए. इंग्लिश आनर्स (द्वितीय वर्ष और तृतीय वर्ष)  के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। कुल विद्यार्थियों में से पांच विद्यार्थियों ने पीपीटी के माध्यम से अपनी कला का प्रदर्शन किया जिसमें प्रथम स्थान पर संजना एम. ए. प्रथम वर्ष, द्वितीय स्थान पर कोमल एम. ए. फाइनल  और तृतीय स्थान पर रोशनी एम. ए. फाइनल  और सांत्वना पुरस्कार रिया  एम. ए. फाइनल एवं सचिन  एम. ए. प्रीवियस रहे । प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने कार्य की सराहना करते हुए कहा कि तकनीकी कौशल के  माध्यम से प्रतियोगिता बच्चों को बेहतर तरीके से सीखने में मदद करती है । यह एक सुंदर कार्य है जिसके माध्यम से कला कौशल को बढ़ाया जा सकता है और‌ प्रकृति से प्रेम मनुष्य को सुकून देता है । हमारा मन आनंदित रहता है । साथ ही उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को बधाई दी और आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया । अंग्रेजी विभागाअध्यक्षा डॉ.  नीलम ने बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि इस तरह की एक्टिविटीज से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है यह दूसरे बच्चों के लिए भी आगे बढ़ने का प्रेरणा स्त्रोत है साथ ही उन्होंने बच्चों को लिटरेचर का महत्व बताया और भविष्य में उन्हें लिटरेचर में ही आगे बढ़ाने की प्रेरणा दी । कार्यक्रम में निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ.निधि मल्होत्रा ने निभाई | इस अवसर पर मंच संचालन एक्टिविटी इंचार्ज रेखा शर्मा ने किया । इस अवसर पर अंग्रेजी विभाग से डॉ. नीलम , डॉ. निधि मल्होत्रा, डा. विनय वाधवा, सुश्री प्रिया बरेजा एवं प्रिया सदाना उपस्थित रहे।

Comments