सेवा पखवाड़ा के तहत पशुपालक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
BOL PANIPAT : सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत दिनांक 30 सितंबर को गांव चंदौली जिला पानीपत में पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा पशुपालक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस इस पखवाड़े के नोडल अधिकारी डॉक्टर संजय अंतिल उपनिदेशक के दिशा निर्देश पर किया जा रहा है। जो कि डॉक्टर योगिता द्वारा किया गया।जिसमें डॉक्टर योगिता रानोलिया पशु चिकित्सक, गांव बबेल की ने आयोजन किया जिस में देसी नस्लों के संरक्षण व विकास से संबंधित जानकारी दी इसके अतिरिक्त आहार, कृत्रिम गर्भाधान, दूध उत्पादन में बढ़ोतरी के उपाय व रोग बचाओ जैसे सुरक्षा के उपाय बताए गए । कैंप के अंतर्गत स्वच्छता अभियान भी चलाया जा रहा है । इस पखवाड़े में राज्य के 750 गांव को चयनित किया गया जहां पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक यह सेवा पखवाड़ा चलाया जा रहा है ।पखवाड़े के दौरान पशुपालकों को विभाग की तरफ से उनकी जानकारी के लिए बुकलेट प्रदान की गई। विभाग द्वारा पशुपालकों को जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें कृषि विभाग ,मत्स्य विभाग भी उपस्थित रहे ।और उन्होंने भी इस बारे में जानकारी दी। इस अंतर्गत पशु स्वास्थ्य कैंप एवं स्वच्छता अभियान भी चलाया जा रहा है एवं पशुओं में होने वाली ब्रुसेलोसिस बीमारी का टीकाकरण 4 से 6 महीने की मादा पशुओं को किया गया। इस अवसर पर पशुपालन विभाग से सुरेंद्र चोपड़ा ,रवि दत्त, कृषि विभाग से कृष्ण लाल और प्रताप सिंह तथा ग्रामीणों द्वारा भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया । जिसमें मुख्यतः मामन ,विक्की ,अशोक, रणबीर, सतबीर ,रंजीत सहित अन्य पशुपालक उपस्थित रहे l

Comments