समाज सेवा संगठन की मीटिंग में आगामी कार्यक्रमों पर विचार विमर्श किया गया.
BOL PANIPAT : समाज सेवा संगठन की मीटिंग अध्यक्ष प्रवीण जैन की अध्यक्षता में अग्रवाल मण्डी कार्यकाल पर सम्पन्न जिसमें आगामी कार्यक्रमों पर विचार विमर्श किया गया सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी 15 फरवरी रविवार को महाशिवरात्रि पर जी.टी. रोड पर विशाल भंडारा लगाया जाएगा व 19 मार्च वीरवार को अग्रवाल मंडी कार्यकाल पर दिव्यांगजनों को हाथ रिक्शा वितरण की जाएगी। अप्रैल महीने में मेहंदीपुर बाला जी खाटू श्याम सालासर बालाजी दादी सती की निशुल्क यात्रा कराई जाएगी व आगे जरूरत की जगह जहां बिजली पानी की व्यवस्था हो व रिपेयरिंग की जिम्मेदारी लेंगे वहां पर वाटर कूलर लगाए जाएंगे। समाज सेवा के कार्य लगातार चलते रहेंगे। मौके पर प्रवीण जैन, भोला मेहता, अंकित माटा, मनोज गांधी, अशोक मखीजा आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे.

Comments