Thursday, April 30, 2026
Newspaper and Magzine


दशहरा उत्सव के दौरान युवक पर चाकू से हमला करने के दो आरोपी गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at October 6, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 06 अक्तूबर 2025, थाना समालखा पुलिस ने गावं चुलकाना में दशहरा उत्सव के दौरान युवक पर चाकू से हमला करने के दो आरोपियों को रविवार शाम को गांव चुलकाना से काबू किया। आरोपियों की पहचान चुलकाना निवासी नितीन उर्फ नीशु व रविकांत के रूप में हुई है।

थाना समालखा प्रभारी सब इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपने अन्य कई साथी आरोपियों के साथ मिलकर रंजिशन चाकू से हमला करने की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक चाकू बरामद कर सोमवार को पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को माननीय न्यायायल में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

यह है मामला

थाना समालखा में गांव चुलकाना निवासी अजय पुत्र धर्मसिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसका लड़का रविंद्र आईटीआई में पढता है। रविंद्र दशहरे पर स्कूल के पास रावण दहन देखने गया था। वहा गावं निवासी नीशु, रविकांत, राजू व दो तीन अन्य ने मिलकर रविंद्र पर चाकू से वार कर दिया। आरोपियों के पास देसी कटटा भी था। पुलिस ने थाना समालखा में अजय की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

Comments