Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था. कार्यक्रम स्थल के आस पास ड्रोन उड़ाने पर रहेगी पूर्ण पाबंदी

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at August 12, 2022 Tags: , , , , , , ,

BOL PANIPAT : 12 अगस्त 2022, पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने बताया जिले में 15 अगस्त स्वतत्रता दिवस पूरी गरिमा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। माननीय मुख्यमंत्री  मनोहर लाल समालखा स्थित भापरा खेल स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। कार्यक्रम स्थल सहित विभिन्न स्थानों पर समय रहते सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिये गए है। उन्होने बताया सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए जिलाधीश सुशील सारवान ने कार्यक्रम स्थल व माननीय मुख्यमंत्री  मनोहर लाल के भ्रमण स्थल के एक किलोमीटर के दायरे को दंड प्रक्रिया नियमावली 1973 की धारा 144 के तहत अस्थाई रेड जोन घोषित कर ड्रोन अधिनियम 2021 की धारा 24 के तहत मानव रहित हवाई उड़ान पर प्रतिबंध लगाने के आदेश पारित करते हुए 14 अगस्त सुबह 9 बजे से 16 अगस्त सुबह तक ड्रोन, ग्लाइडर या पैरामोटर उड़ाने पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगा दी गई है।

उन्होने बताया शरारती एवं आपराधिक तत्वों द्वारा ड्रोन ग्लाइडर या पैरामोटर के संभावित दुरूपयोग को रोकने के लिए यह पांबदी लगाई गई है। इस संबंध में जिला के सभी थाना प्रबंधकों, चौकी प्रभारियों व अपराध अन्वेषण टीमों को भी जरूरी दिशानिर्देश दे दिए गए हैं, जो ड्यूटी के दौरान पूरे क्षेत्र में ड्रोन, ग्लाइडर व अन्य संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखेंगे। इस दौरान यदि कोई व्यक्ति आदेशों का उल्लंघन करता पाया जाएगा तो उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। आदेशों की जानबूझकर उल्लंघना करने वालों के खिलाफ आइपीसी व अन्य नियमों के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Comments