Saturday, May 2, 2026
Newspaper and Magzine


“हरियाणा संस्कृति” विषय पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन  किया ।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at October 8, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय, पानीपत में वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग की तरफ से “हरियाणा संस्कृति” विषय पर एक रंगोली प्रतियोगिता करवाई गई। इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय के सभी सकांय के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक ने कहा कि महाविद्यालय के छात्रों के लिए रंगोली प्रतियोगिता आयोजित करने से उनकी कलात्मक और रचनात्मक प्रतिभाओं को निखारा जाता है और भारतीय संस्कृति और परंपरा से जुड़ाव गहरा होता है। यह प्रतियोगिता सांस्कृतिक जागरूकता बढ़ाती है और छात्रों को तनाव मुक्त व सकारात्मक महसूस करने में मदद करती है जिससे उनके बौद्धिक और व्यक्तित्व विकास को बढ़ावा मिलता है। इस अवसर पर वाणिज्य एवं प्रबंधन विभागाध्यक्ष डॉ. सुनित शर्मा ने कहा कि विद्यार्थी अपनी क्षमता एवं अलग-अलग रचनात्मक स्किल्स को विकसित करके ही जीवन में एक बड़ी उड़ान भरकर मंजिल तक पहुंच सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं ही विद्यार्थियों को वास्तविक शिक्षा देती है और उनका मनोबल भी बढ़ाती है। इस अवसर पर प्रतियोगिता के समन्वयक  अजय पाल सिंह,  माधवी और  डॉ. ज्योति गहलोत ने कहा कि सभी विद्यार्थियों को ऐसी प्रतियोगिताओं में भाग लेना चाहिए ताकि पढ़ाई के साथ-साथ उनका सर्वांगीण विकास हो सके । निर्णायक मंडल की भूमिका प्रो. अजय पाल सिंह, माधवी और डॉ. ज्योति गहलोत ने निभाई । इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सुश्री निशा गुप्ता, सोनिया विरमानी का महत्वपूर्ण योगदान रहा । इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रूपाली (बीबीए द्वितीय वर्ष),  द्वितीय स्थान अकिंत (बीए प्रथम वर्ष), तीसरा स्थान कोमल (बीबीए द्वितीय वर्ष) ने प्राप्त किया । सभी  विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ. नीलम दहिया, डॉ. निधान सिंह, डॉ. विक्रम , डॉ. प्रवीण,  अश्विनी गुप्ता , राजेश बाला, रूहानी, साक्षी मुंजाल , करुणा सचदेवा , निशा गुप्ता, रीना रानी, मनीत कौर, आकांक्षा शर्मा, सुखजिंदर सिंह, सोनिया विरमानी, निशा गोयल, जागृति, आंचल बत्रा, अन्नु , रूबी मौजूद रहे।

Comments