फनगेम्स प्रतियोगिता में DAV पुलिस पब्लिक स्कूल के नन्हें मुन्नों ने किया जमकर प्रदर्शन
BOL PANIPAT : DAV पुलिस पब्लिक स्कूल में बुधवार दिनांक 6-12-2023 को “फन गेम्स” प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत कक्षा नर्सरी से दूसरी तक के सभी छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कक्षा अध्यापिकाओं ने बच्चों की आयु,योग्यता एवं रूचि के अनुसार हास्यवर्धक, ज्ञानवर्धक, स्वास्थ्यवर्धक एवं मनोरंजन युक्त खेलों का चयन किया। छात्रों ने क्लाउन रेस, जैली फिश रेस, हॉर्स राइडिंग, रेनबो रेस, बनी लुक्स फनी, अरेंज द ट्रैफिक लाइट, चक दे इंडिया, अचीव द टारगेट, मेक पिरामिड विद शेप्स, पॉपकॉर्न पार्टी, बाल बैलेंसिंग, मास्टरशैफ, पंचतत्व रेस आदि में जमकर प्रदर्शन किया और सभी का मन मोह लिया। प्रतियोगिता के दौरान प्रधानाचार्या अनुपमा सिन्हा ने छात्रों को संपूर्ण शक्ति एवं लग्न के साथ संलग्न देख कहा हमारे ये नन्हे-मुन्ने नम् मिट्टी की तरह हैं। हम जिस रुप में चाहें इन्हें ढाल सकते हैं। ऐसी प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों का शारीरिक एवं मानसिक विकास तो होता ही है, साथ-साथ उनमें सहयोग की भावना एवं जीवन में आगे बढ़ने की लालसा का भी विकास होता है, जिसकी सामाजिक जीवन में अहम् भूमिका होती है। स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। सभी सुपरवाइज़री हैड अमिता सिंह, नीलम शर्मा, प्रवीण शर्मा, मंजू गुप्ता एवं अध्यापकगण संपूर्ण प्रतियोगिता के दौरान मौज़ूद रहे।

Comments