Wednesday, June 10, 2026
Newspaper and Magzine


अंकुश मिगलानी ने रचा नया इतिहास. भारतीय रैडक्रास की राष्ट्रीय प्रबंध कार्यकारिणी में ऐतिहासिक जीत दर्ज कर हरियाणा का नाम किया रोशन.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at October 13, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 13 अक्तूबर। हरियाणा राज्य रैडक्रास समिति के वाईस चेयरमैन अंकुश मिगलानी ने भारतीय रैडक्रास सोसायटी, राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली की राष्ट्रीय प्रबंध कार्यकारिणी के चुनावों में रिकॉर्ड जीत दर्ज कर एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। यह जीत न केवल हरियाणा के लिए गर्व का विषय है, बल्कि समस्त भारत में उनके कार्यों की स्वीकार्यता और लोकप्रियता को भी दर्शाती है।

जिला रैडक्रास समिति, पानीपत के सचिव गौरव रामकरण ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी में कुल 18 सदस्य होते हैं, जिनमें से 6 सदस्य माननीय राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत किए जाते हैं, जबकि शेष 12 सदस्य विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों द्वारा निर्वाचित किए जाते हैं।

उन्होंने बताया की 13 अक्तूबर को सम्पन्न हुए इन चुनावों में देश के 28 राज्यों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और हरियाणा राज्य रैडक्रास समिति के प्रत्याशी अंकुश को अपना समर्थन देते हुए भारी मतों से विजयी बनाया। यह जीत उनके नेतृत्व क्षमता, जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता तथा रैडक्रास गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए उनके समर्पण का परिणाम है।

गौरतलब है कि अंकुश मिगलानी ने दिसंबर 2024 में वाईस चेयरमैन का पदभार ग्रहण किया था। अपने कार्यकाल की शुरुआत से ही उन्होंने हरियाणा में रैडक्रास की गतिविधियों को नई दिशा व गति दी और मानवीय सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया। उनके नेतृत्व में रैडक्रास की विभिन्न योजनाएं और कार्यक्रम आम लोगों तक पहुंचाए गए, जिससे संस्था की साख और प्रभाव में अभूतपूर्व वृद्धि हुई।

इस ऐतिहासिक जीत के उपलक्ष्य में भारतीय रैडक्रास सोसायटी, राष्ट्रीय मुख्यालय के सेकेट्री जनरल आर. के. जैन (सेवानिवृत्त आई ए एस) ने मिगलानी को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं व्यक्त की।

विदित रहे यह जीत न केवल एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे हरियाणा राज्य की सामाजिक सेवा की सशक्त तस्वीर है, जो अब राष्ट्रीय पटल पर और अधिक मजबूती से उभरी है।

Comments