Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत सर्कल कार्यालय में हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at October 29, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 29 अक्टूबर। सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 के उपलक्ष्य में सर्कल कार्यालय  में बुधवार को सर्किल कार्यालय की और से एक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए समाजसेवा और मानवीय मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया।
  शिविर का आयोजन सतर्कता: हमारी साझा जिम्मेदारी थीम के अंतर्गत किया गया, जिसका उद्देश्य न केवल ईमानदारी और पारदर्शिता के प्रति जागरूकता बढ़ाना था, बल्कि मानवता के प्रति संवेदनशीलता को भी प्रोत्साहित करना था। शिविर में बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने रक्तदान किया और दूसरों को भी इस नेक कार्य में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। आयोजकों ने बताया कि प्रत्येक दान किया गया रक्त का यूनिट किसी ज़रूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचा सकता है।
मुख्य प्रबंधक प्रवेश शर्मा ने सभी कर्मचारियों को इस पहल में सक्रिय भागीदारी के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि रक्तदान केवल एक सामाजिक कार्य नहीं, बल्कि यह मानवता की सच्ची सेवा है। ऐसे आयोजनों से संगठन और समाज दोनों में जिम्मेदारी एवं संवेदनशीलता की भावना मजबूत होती है। यह शिविर न केवल सतर्कता और ईमानदारी के संदेश को प्रसारित करता है, बल्कि समाज के प्रति हमारी नैतिक जिम्मेदारी को भी सशक्त बनाता है।

Comments