Monday, September 7, 2026
Newspaper and Magzine


महिला को अभद्र इशारे एवं पीछा करने का आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at November 4, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 04 नवंबर 2025, थाना सेक्टर 13/17 पुलिस ने महिला को अभद्र इशारे और उसका पीछा करने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को सोमवार शाम सेक्टर 18 से गिरफ्तार किया। थाना सेक्टर 13/17 प्रभारी इंस्पेक्टर किरण ने बताया कि थाना सेक्टर 13/17 में एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह एक विभाग में क्लर्क के पद पर तैनात है। कार्यालय में नरेंद्र नाम का युवक चपड़ासी के पद पर कार्यरत है। नरेंद्र करीब एक माह से कार्यालय में उसके साथ दुर्व्यवहार कर रहा है, बुरी नजरों से देखता रहता है और अभद्र इशारे करता है। कार्यालय आते जाते कई बार उसका पीछा भी किया। वह लोक लॉज के चलते चुप थी। 1 नवबंर को वह छुट्टी के बाद कार्यालय से निकल कर पार्किग में स्कूटी के पास पहुंची तो नरेंद्र वहा आकर कहने लगा उसने अपना नंबर पर्ची पर लिखकर स्कूटी की टोकरी में रख दिया है। वह बात करना चाहता है। रात को कॉल करना वह इंतजार करेगा।
इससे वह काफी धबरा गई और सहमे हुए स्कूटी से घर की तरफ चल दी। पीछा करते हुए नरेंद्र घर तक पहुंच गया और कहने लगा वह काफी समय से बात करना चाहता है। उससे बात करो। काम के बहाने पहले भी उसने नंबर दिया था आप बात नहीं करती। उसने साहस कर नरेंद्र को धमकाया। इसके बाद सामने पड़ोस की गली में खड़ा हो गया। थाना सेक्टर 13/17 में महिला की शिकायत पर बीएनएस की धारा 74,78,79 के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

प्रभारी इंस्पेक्टर किरण ने बताया कि पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए सोमवार शाम को आरोपी नरेंद्र को सेक्टर 18 से गिरफ्तार किया। पुलिस ने मंगलवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया।

प्रभारी इंस्पेक्टर किरण ने बताया कि पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह के निर्देशानुसार महिला सुरक्षा के प्रति पानीपत पुलिस पूरी तरह संवेदनशील है और ऐसे मामलों में त्वरित व सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही आमजन से अपील है कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या अभद्र व्यवहार की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

Comments