Saturday, May 2, 2026
Newspaper and Magzine


1 किलो 285 ग्राम गांजा सहित नशा तस्कर गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at April 1, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 01 अप्रैल : सीआईए थ्री पुलिस टीम ने इसराना कारद रोड स्थित परढ़ाना मोड़ पर एक नशा तस्कर को 1 किलो 285 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान अझोकपा पूर्णिया बिहार हाल किरायेदार परढ़ाना निवासी मुकेश के रूप में हुई है।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि उनकी टीम मंगलवार शाम को गश्त व जांच पड़ताल के दौरान इसराना में रेलवे फाटक के पास थी। टीम को तभी गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म का एक युवक पानीपत कारद रोड स्थित परढ़ाना मोड़ पर घूम रहा है। युवक के पास मादक पदार्थ होने की संभावना है। टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर युवक को काबू किया। पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान मुकेश पुत्र चीचो मंडल निवासी अझोकपा पूर्णिया बिहार के रूप में बताई। युवक ने अपने हाथ में एक प्लास्टिक थेली पकड़ी हुई थी।
पुलिस टीम ने नियमानुसार ड्यूटी मेजिस्ट्रेट इटीओ अमित की मौजूदगी में तलाशी ली तो आरोपी की प्लास्टिक थेली से गांजा नशीला पदार्थ बरामद हुआ। गांजा का वजन करने पर 1 किलो 285 ग्राम पाया गया।

प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि पूछताछ में आरोपी मुकेश ने पुलिस को बताया उसने शार्टकट तरिके से मोटे पैसे कमाने के लिए करीब 1 महीना पहले बिहार के पूर्णिया में एक युवक से 2 किलो गांजा कम कीमत पर खरीदा था। जिसमें से कुछ गांजा उसने स्वयं नशा करने में खर्च कर दिया और कुछ राह चलते अज्ञात नशा करने वालों को बेच दिया। मंगलवार को बचे 1 किलो 285 ग्राम गांजा को लेकर बेचने के लिए इसराना कारद रोड स्थित परढ़ाना मोड़ पर ग्राहक की फिराक में घूम रहा था।
पुलिस ने आरोपी मुकेश के खिलाफ थाना इसराना में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर बुधवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Comments