वाहन चोर गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार. चोरी की एक इक्को गाड़ी व दूसरी के पार्टस बरामद.
BOL PANIPAT : 04 नवबंर 2025, पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए जिला की एंटी व्हीकल थेप्ट पुलिस टीम ने चार पहियां वाहनों को चोरी करने वाले गिरोह के दो आरोपियों को काबू करने में कामयाबी हासिल की है। आरोपियों ने पूछताछ में पानीपत व सोनीपत की वाहन चोरी की एक-एक वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की एक इक्को गाड़ी व दूसरी के पार्टस बरामद किए।
एंटी व्हीकल थेप्ट इंचार्ज सब इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि गत 31 अक्तूबर को गश्त के दौरान उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि संदिग्ध किस्म के दो युवक सेक्टर 25 में ट्रक युनियन के पास वाहन चोरी की फिराक में घूम रहे है। पुलिस टीम ने तुंरत मौके पर दबिश देकर दोनों युवकों को काबू किया। पूछताछ में उन्होंने अपनी पहचान सोनीपत के कतलुपुर गांव निवासी मंजीत व दिल्ली के नरेला स्थित स्वतंत्र नगर निवासी साहिल के रूप में बताई।
गहनता से पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों ने फरार अपने एक अन्य साथी आरोपी के साथ मिलकर 16 अक्तूबर की रात सेक्टर 11/12 में गोसअली मोहल्ले से एक इक्को गाड़ी चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। गाड़ी चोरी की वारदात बारे थाना चांदनी बाग में गोसअली मोहल्ला निवासी मोहम्मद आरीफ की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
चोरी की गाड़ी बरामद करने व वारदात में शामिल फरार आरोपी के ठीकानों का पता लगा काबू करने के लिए पुलिस ने 1 नवबंर को दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया।
रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों ने पूछताछ में सोनीपत के मुरथल से 16 अगस्त की रात एक अन्य इक्को गाड़ी चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। गाड़ी चोरी की उक्त वारदात बारे सोनीपत के थाना मुरथल में जलदीप निवासी मुरथल की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
इंचार्ज सब इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि रिमांड अवधि के दौरान पूछताछ में आरोपियों ने बताया उन दोनों ने फरार अपने साथी आरोपी के साथ मिलकर शार्टकट तरिके से पैसे कमाने के लिए इक्को गाड़ी चोरी की उक्त वारदातों को अंजाम दिया।
पूछताछ में आरोपी मंजीत ने बताया गांव में अडडे पर उसकी वर्कशॉप है। उन्होंने पानीपत गोसअली मोहल्ले से चोरी की इक्को गाड़ी को वर्कशॉप में ले जाकर काट दिया। कटी गाड़ी के कुछ पार्ट फरार इनको साथी आरोपी बेचने के लिए ले गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों से चोरी की गाड़ी के बचे पार्टस इंजन, सीएनजी किट, सस्पेंशन, वॉयरिंग, चार सीट व सोनीपत के मुरथल से चोरी की इक्को गाड़ी बरामद की । पुलिस ने मंगलवार को तीन दिन की रिमांड अवधि पूरी होने पर दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Comments