Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


अपहरण कर जानलेवा हमला व लूट करने के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at August 8, 2022 Tags: , , , , ,

8 अगस्त 2022, सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया एकता विहार कालोनी से जसविंद्र निवासी उग्राखेड़ी का अपहरण कर जानलेवा हमला करने व पैसे लूटने की वारदात में शामिल चार आरोपियों को सीआईए टू पुलिस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान सुनील पुत्र बलिंदर व नरेंद्र पुत्र रामरत्न निवासी बिजावा पानीपत, श्रीकांत पुत्र शिवकुमार निवासी भैसवान खुर्द सोनीपत व शोएब पुत्र इजाज अली निवासी पसोंडा गाजियाबाद यूपी के रूप में हुई है। चारो आरोपियों को सीआईए टू पुलिस की टीम ने शनिवार साय गुप्त सूचना पर दबिस देकर बिजावा मोड़ से गिरफ्तार कर पूछताछ की तो आरोपियों ने शराब ठेकेदार सुरेंद्र उर्फ सांडू व अजीत उर्फ जीता निवासी खलीला के कहने पर अन्य साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकार किया है।

इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया पूछताछ में आरोपियों से खुलासा हुआ चारों आरोपी शराब ठेकेदार सुरेंद्र उर्फ सांडू व अजीत उर्फ जीता निवासी खलीला के शराब के ठेको पर काम करते है। आरोपी शराब ठेकेदार सुरेंद्र उर्फ सांडू व अजीत उर्फ जीता उग्राखेड़ी निवासी जसविंद्र पर एकता विहार कालोनी में अवैध शराब बेचने का शक करते थे। आरोपी शराब ठेकेदार सुरेंद्र उर्फ सांडू व अजीत उर्फ जीता के कहने पर चारो आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर 17 जूलाई को जसविंद्र को एकता विहार कालोनी से अपहरण कर जानलेवा हमला व पैसे लूटने की वारदात को अंजाम दिया। गहनता से पुछताछ करने, वारदात में संलिप्त फरार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने व वारदात में प्रयोग की बलैरो गाड़ी, डंडे व बर्फ तोड़ने का सूआ बरामद करने के लिए गिरफ्तार चारो आरोपियों को रविवार को माननीय न्यायालय में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

थाना चांदनी बाग में गांव उग्राखेड़ी निवासी रविंद्र पुत्र जगदेव की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है :

थाना चांदनी बाग में गांव उग्राखेड़ी निवासी रविंद्र पुत्र जगदेव ने शिकायत देकर बताया था कि उन्होंने एकता विहार कालोनी में किराये पर कमरे ले रखे है। वह और उसका बड़ा भाई जसविंद्र ज्यादातर वही पर रहते है। 17 जूलाई को वह कमरे के अंदर और भाई जसविंद्र कमरे के बाहर पेड़ के नीचे बैठा हुआ था। इसी दौरान शराब ठेकेदार सुरेंद्र उर्फ सांडू व अजीत उर्फ जीता निवासी खलीला अपने साथ सुनील व नरेंद्र निवासी बजैवा, जोनी निवासी खांडा व साहिल और दो अन्य लड़कों के साथ बलैरो गाड़ी में सवार होकर वहा पर आए और जसविंद्र को जबरदस्ती गाड़ी में डाल अपहरण करके शहर की तरफ ले गए। थोड़ी देर में आरोपी वापिस आए और जसविंद्र को गाड़ी से नीचे गिराकर उसके उपर लकड़ी के बिट्टे व बर्फ तोड़ने वाले लोहे के सुए से ताबड़तोड़ वार किये आरोपी जोनी ने हाथ में ली गंडासी से जसविंद्र के पेट व सिर में वार कर चोट मारी। जसविंद्र की जेब में रखे 1700 रूपए निकालकर सभी आरोपी जसविंद्र को धमकी देते हुए की तेरे को जान से मार दिया है अगर बच गया तो फिर नही छोड़ेगे, और मरा हुआ समझकर मौके से फरार हो गए। जसविंद्र को इलाज के लिए पानीपत सिविल अस्पताल लेकर गए डॉक्टरों ने जसंविद्र की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। जसविंद्र का जिला के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। रविंद्र की शिकायत पर नामजद आरोपियों के खिलाफ थाना चांदनी बाग में आईपीसी की धारा 148,149,307,323,365,379बी,120बी,506 के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाही अमल में लाते हुए थाना चांदनी बाग पुलिस टीम ने आरोपियो की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments