Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


चेतना स्कूल के छात्रों से गोयंकनस ने किया अपने विचार सांझा

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at November 13, 2025 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : जी. डी. गोयंका पब्लिक स्कूल के कक्षा तीसरी से छठी के विद्यार्थियों ने भरत कॉलोनी गढ़ी सिकंदरपुर में स्थित चेतना स्कूल का दौरा किया । छात्र अपने-अपने घर से कपड़े, जूते जुराब, कोर्, खाने-पीने का सामान कापी, किताबें, पेंसिल आदि चीज लेकर आए सभी सामान के तरकीब से पैकेट बनाए गए और शिक्षिकाएं अपने बच्चों को लेकर चेतना विद्यालय में गए । वहां छात्रों द्वारा उन बच्चों को वह सामान दिया गया उनसे छात्रों ने बातचीत की और दोनों विद्यालयों के बच्चे आपस में मिलकर बड़े खुश हुए । शिक्षिका ने उन बच्चों को पढ़ाई के महत्व के बारे में बताया व बच्चों के जलपान की व्यवस्था करवाई । 

विद्यालय के चेयरमैन अतुल जैन, डायरेक्टर मधु अग्रवाल ने बच्चों के इस कार्य की बहुत सराहना की और कहा कि इस तरह से बच्चों में एक दूसरे की सहायता करने की भावना जागृत होती है । प्रधानाचार्या रेणुका अनेजा ने बच्चों की सराहना करते हुए इस प्रकार के कार्य के फायदे बताएं कि इससे दूसरों की मदद भी हो जाती है और इससे बच्चे अल्पाधिकार भावनाओं को जान पाएंगे । इस कार्य को अन्य शिक्षक सहित सीमा ने संभाला ।

Comments