श्री गुरु तेग बहादुर जी का 400 वां प्रकाश पर्व : आईबी पीजी महाविद्यालय की NSS यूनिट के सभी स्वयंसेवकों ने रेड क्रॉस यूनिट के साथ मिलकर जरूरतमंद जनता की सेवा की
BOL PANIPAT : पानीपत में हुड्डा सेक्टर 13-17 के ग्राउंड में श्री गुरु तेग बहादुर जी का 400 वां प्रकाश पर्व मनाया गया जिसमें आईबी पीजी महाविद्यालय की NSS यूनिट के लगभग सभी स्वयंसेवकों ने रेड क्रॉस यूनिट के साथ मिलकर जरूरतमंद जनता की खूब सेवा की। स्वयंसेवकों ने व्हीलचेयर लोगों की एक जगह से दूसरी जगह जाने पर और किसी की जनता की अचानक चोट लगने पर मरहम पट्टी करके सहायता की। इसके पश्चात महाविद्यालय पहुंचने पर कॉलेज प्राचार्य श्री अजय कुमार जी ने स्वयंसेवकों का स्वागत किया और उनको इस काम के लिए बधाई दी।
उन्होंने यह कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर एक महापुरुष व महान धर्म प्रवर्तक थे जिन्होंने विश्व से सांसारिक अज्ञानता को दूर कर अध्यात्मिक शक्ति को आत्मसात करने हेतु लोगों को प्रेरित किया। कॉलेज प्राचार्य ने यह भी कहा कि हमारे स्वयंसेवकों ने इस प्रकाश पर्व में भाग लेकर और जनता की सेवा करके बहुत अच्छा काम किया। ये स्वयंसेवक वास्तव में बधाई के पात्र हैं। NSS अधिकारी डॉ जोगेश जी ने कहा NSS का मतलब ही राष्ट्रीय सेवा योजना है जिसमें हमारे स्वयंसेवकों ने पूरे दिल से जनता की सेवा की। इस अवसर पर प्रोफेसर रितु भारद्वाज ने अहम भूमिका निभाई।

Comments