विद्यार्थियों के लिए केस स्टडी डिस्कशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
BOL PANIPAT : आईबी पीजी कॉलेज में वाणिज्य विभाग द्वारा बीकॉम द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए केस स्टडी डिस्कशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्रों में विश्लेषण क्षमता, तार्किक सोच और प्रैक्टिकल नॉलेज को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न व्यावसायिक और प्रबंधन से जुड़े केस स्टडीज़ पर अपनी राय व्यक्त की और समाधान प्रस्तुत किए। छात्रों के उत्साह और सक्रिय भागीदारी से कार्यक्रम और भी रोचक बन गया।
प्राचार्या डॉ शशि प्रभा मलिक ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ छात्रों को केवल पाठ्यपुस्तक तक सीमित नहीं रखतीं, बल्कि उन्हें वास्तविक जीवन की परिस्थितियों से भी जोड़ती हैं। हमें गर्व है कि हमारे छात्र नई सोच और आत्मविश्वास के साथ अपने विचार रख रहे हैं।
इस अवसर पर वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ सुनीत शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि केस स्टडी डिस्कशन विद्यार्थियों के लिए एक ऐसा मंच है, जहाँ वे व्यावहारिक ज्ञान के साथ-साथ टीमवर्क और लीडरशिप स्किल्स भी सीखते हैं। भविष्य में भी इस तरह की गतिविधियों का आयोजन जारी रहेगा ।
इस प्रतियोगिता में कक्षा के 12 विद्यार्थियों ने टीम बनाकर हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर महक,कनिका और गरिमा रही। द्वितीय स्थान पर कीर्ति, भूमि और मीनाक्षी रही। तृतीय स्थान पर अमित,तुषार और अंजलि रही। सांत्वना पुरस्कार रिंकी, राधिका,कनिका और मीनाक्षी को दिया गया। इस प्रतियोगिता का सफल आयोजन प्रोफेसर निशा गोयल (कक्षा मेंटर)द्वारा किया गया।

Comments