जी.डी.गोयंका ने मनाया विश्व पृथ्वी दिवस
BOL PANIPAT : जी.डी गोयंका पब्लिक स्कूल में विश्व पृथ्वी दिवस बड़े हर्षोल्लास से मनाया । बच्चों ने विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए । हरे रंग के परिधानों में नन्हे मुन्ने बच्चों ने लघु नाटिका प्रस्तुत करके पर्यावरण सुरक्षा के लिए पेड़ पौधे लगाने को प्रेरित किया । बच्चों ने गीतों कविताओं और भाषण आदि गतिविधियों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया । एक महीना पहले बच्चों ने जो पेड़ पौधे लगाए उनकी देखभाल करने की शपथ ली थी उनकी खुदाई नलाई कर पानी दिया ।
विद्यालय के चेयरमैन अतुल जैन ने विभिन्न प्रकार के पेड़ पौधों के बारे में बच्चों को जानकारी दी और पौधारोपण किया । डायरेक्टर मधु अग्रवाल ने पृथ्वी दिवस पर बच्चों को बधाई दी और इसे बचाने के लिए कहा ।
प्रधानाचार्या रेणुका अनेजा ने सभी को विश्व पृथ्वी दिवस की शुभकामनाएं दी और विद्यार्थियों को बताया कि बढ़ते हुए पर्यावरण प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग के कारण पृथ्वी पर जीवन संकटमय में बन गया है अतः इसके निवारण हेतु हमें पौधारोपण करना चाहिए और उनकी देखभाल के साथ-साथ स्वच्छता का भी ध्यान रखना चाहिए ।
इस अवसर पर वाइस चेयरमैन युवराज जैन, सी.ए कमल किशोर, एडवाइजर मुस्कान जैन, बलराम शर्मा, शिक्षक वर्ग व विद्यार्थी मौजूद रहे ।

Comments