Monday, June 1, 2026
Newspaper and Magzine


जी.डी गोयंका में सी.बी.एस.ई ‘छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य और कल्याण’ को बढ़ावा देने पर कार्यशाला का किया आयोज़न

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at November 24, 2025 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : जी.डी गोयंका स्कूल, पानीपत में ‘छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य और कल्याण’ को बढ़ावा देने पर क्षमता निर्माण आयोग कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें विभिन्न स्कूलों से शिक्षकों ने भाग लिया । कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने विभिन्न प्रायोगिक और लिखित गतिविधियों के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य, समय पाबंदी (समयानुसार कार्य) की बुनियादी बातें सीखी । प्रशिक्षक मिस पूजा छाबड़ा और मिस डॉ. निशा कुमारी ने प्रतिभागियों को छात्रों को तनाव से निपटने उनकी क्षमताओं को पहचानने, सीखने और समुदाय में कार्य करने आदि की जानकारी दी कि किस प्रकार हमें बच्चों से उनकी क्षमतानुसार कार्य लेना चाहिए । इस प्रकार यह है कार्यक्रम सभी के लिए उपयोगी ज्ञानवर्धक व रोचक रहा । कार्यक्रम में बीच-बीच में नाश्ता, लंच और जलपान की अच्छी सुव्यवस्था थी जिसकी प्रतिभागियों ने खूब सराहना की ।

विद्यालय के चेयरमैन अतुल जैन, डायरेक्टर मधु अग्रवाल ने इस कार्यक्रम की खूब सराहना की । प्रधानाचार्या रेणुका अनेजा ने कार्यशाला की और विशेषज्ञों की सराहना करते हुए कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार की कार्यशाला का आयोजन करते रहेंगे । 

वाईस चेयरमैन युवराज जैन, सी.ए कमल किशोर, एडवाइजर मुस्कान जैन, शिक्षकगण सबने इस कार्यशाला की सराहना की ।

Comments