Sunday, April 19, 2026
Newspaper and Magzine


केयूके इंटर जोनल हैंडबॉल टूर्नामेंट में आर्य महाविद्यालय ने हासिल किया रजत पदक

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at February 9, 2023 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : 9 फरवरी 2023, आर्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय की महिला टीम ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में 5 से 6 फरवरी को आयोजित इंटर जोनल हैंडबॉल टूर्नामेंट में रजत पदक हासिल कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। विजेता खिलाड़ियों का महाविद्यालय प्रांगण पहुंचने पर प्राचार्य डॉ.जगदीश गुप्ता ने स्वागत कर उज्जवल भविष्य की कामना की, साथ ही उन्होंने शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ.नरेश सैनी सहित सभी स्टाफ सदस्यों को बधाई दी। प्राचार्य डॉ.जगदीश गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता का आयोजन 5 से 6 फरवरी के बीच कुरुक्षेत्र के स्पोर्टस कॉम्पलेक्स में करवाया गया था। आर्य महाविद्यालय की महिला टीम ने डी.ए.वी कॉलेज अम्बाला को 24-12 गोल से और एस.डी अम्बाला कैंट को 26- 16 गोल से हराकर रजत पदक हासिल किया। प्राचार्य ने बताया कि महाविद्यालय की छात्रा कुमारी नेहा बी.ए. (द्वितीय वर्ष), काजल बी.ए. (द्वितीय वर्ष), सपना बी.ए. (द्वितीय वर्ष), शीतल बी.ए. (प्रथम वर्ष) चार खिलाड़ियों का चयन कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की टीम में कोचिंग कैम्पस के लिए हुआ है। प्राचार्य ने कहा कि आज के समय में ईमानदारी से मेहनत कर खेल के क्षेत्र में अपना अच्छा भविष्य बना सकते हैं जैसे हमारे हरियाणा के कई खिलाड़ियों ने विश्व स्तर पर अपने देश का नाम रोशन किया है और हमें हमारे कॉलेज के विद्यार्थियों से भी उम्मीद है कि वो भी इसी तरह देश का नाम रोशन करेंगे। इस अवसर प्राध्यापिका मामनी सैनी, प्रो.राजेश टुर्ण, प्रो. राजेन्द्र देशवाल, सुधांशु प्रभाकर सहित
अन्य स्टाफ मौजूद रहे।

Comments