Wednesday, May 27, 2026
Newspaper and Magzine


ऑपरेशन ट्रैक डाउन : युवक की गंडासी से हत्या करने के तीसरे आरोपी को काबू किया

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at November 27, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : थाना तहसील कैंप पुलिस ने दिनानाथ कॉलोनी में अकित की गंडासी मारकर हत्या करने के फरार तीसरे आरोपी को बुधवार शाम को काबू किया। आरोपी की पहचान दिनानाथ कॉलोनी निवासी हिमांशु के रूप में हुई है।

थाना तहसील कैंप प्रभारी इंस्पेक्टर दिवान सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपी हिमांशु ने मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके अपने दो साथी आरोपियों दिनानाथ कॉलोनी निवासी आकाश व नीशु के साथ मिलकर रंजिशन उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा।
पुलिस ने वीरवार को पूछताछ के बाद आरोपी हिमांशु को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

प्रभारी इंस्पेक्टर दिवान सिंह ने बताया कि मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके आरोपी आकाश व नीशू ने पूछताछ में पुलिस को बताया था की आकाश का बीते फरवरी माह में अंकित के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। झगड़े के बाद से वह अंकित ने रंजिश रखे हुए था। 14 सितंबर को उन दोनों ने फरार अपने साथी आरोपी दिनानाथ कॉलोनी निवासी हिमांशु के साथ मिलकर गली में अंकित पर गंडासी से हमला कर हत्या की वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक रॉड व दो बाइक बरामद कर दोनों आरोपियों को जेल भेजने के बाद फरार आरोपी हिमांशु की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

यह है मामला

थाना तहसील कैंप में गांव पाजू जीन्द हाल दीनानाथ कॉलोनी निवासी प्रेमो पत्नी हवासिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसका बेटा अंकित 14 सितंबर को गांव से आया था। शाम करीब 9 बजे वह घर के सामने गली में खड़ी थी और अंकित सामान लेने के लिए दुकान पर जा रहा था। तभी दो-तीन बाइकों पर 9/10 लड़के आए और अंकित को सीधी टक्कर मारी। लड़कों ने अंकित के नीचे गिरते ही गंडासी से हमला कर दिया। उसने बेटे को बचाव के लिए शोर किया। आरोपी चोट मारकर हथियारों सहित मौके से फरार हो गए। आरोपियों की एक बाइक मोके पर ही रह गई। बेटे को इलाज के लिए वह सरकारी अस्पताल लेकर गए। जहा डॉक्टर ने अंकित को मृत घोषित कर दिया। कुटानी रोड निवासी राधे, दीनानाथ कॉलोनी निवासी आकाश उर्फ काली, हिमांशु व इनके अन्य साथियों ने मिलकर रंजिशन अंकित की हत्या की है। थाना तहसील कैंप में प्रेमो की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

Comments