4 दिसम्बर को लगेगा बड़ा रोजगार मेला. तैयारियों की समीक्षा बैठक सम्पन्न.
-रोजगार मेले को सफल बनाने के लिए प्रशासन सक्रिय
BOL PANIPAT , 1 दिसम्बर। जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. किरण सिंह की अध्यक्षता में आगामी रोजगार मेले की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला उद्योग केंद्र, रोजगार कार्यालय, सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग विभाग तथा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला कार्यक्रम प्रबंधक ने अवगत कराया कि मिशन द्वारा संचालित दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के अंतर्गत 4 दिसम्बर को जिले में रोजगार मेले का आयोजन प्रस्तावित है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
सीईओ डॉ. किरण ने अधिकारियों को कहा कि रोजगार मेले में अधिक से अधिक रोजगार इच्छुक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। साथ ही पानीपत तथा आसपास के जिलों की विभिन्न एजेंसियों और कंपनियों को आमंत्रित कर अधिकाधिक भर्ती अवसर उपलब्ध कराए जाएँ, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार प्राप्त हो सके।
बैठक में कुमारी विनीता (सहायक रोजगार अधिकारी) दीपक शर्मा (औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान), रविंद्र कुमार (सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग) तथा मुंतजिर आलम (जिला कार्यक्रम प्रबंधक, हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन) उपस्थित रहे।

Comments