Sunday, May 3, 2026
Newspaper and Magzine


पानीपत की मंडियों में व्यावसायिक प्लॉटों की ई-नीलामी 19 दिसंबर को: चेयरमैन अवतार शास्त्री

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at December 7, 2025 Tags: , , , , ,

-फ्री-होल्ड आधार पर दुकानों व बूथों की नीलामी, पंजीकरण शुरू

BOL PANIPAT , 7 दिसंबर। पानीपत मार्किट कमेटी चेयरमैन अवतार शास्त्री ने जानकारी देते हुए बताया कि पानीपत की प्रमुख मंडियों जिसमें नई अनाज मंडी, नई सब्जी मंडी, चारा मंडी (नई अनाज मंडी मुख्य द्वार पर) तथा सब यार्ड बाबरपुर के व्यावसायिक स्थलों की स्वतंत्र स्वामित्व (फ्री-होल्ड) आधार पर ई-नीलामी दिनांक 19 दिसंबर को की जाएगी। उन्होंने इसे व्यापारियों तथा निवेशकों के लिए सुनहरा अवसर बताते हुए कहा कि यह पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तथा पूर्णत ऑनलाइन होगी।

चेयरमैन शास्त्री ने बताया कि इच्छुक बोलीदाता एच–एस–ए–एम–बी डॉट प्रोक्योर 247 डॉट कॉम पोर्टल पर अपनी प्रवेश पहचान (लॉगिन आईडी) व गोपनीय शब्द (पासवर्ड) बनाकर 200 रूपये का शुल्क जमा करवाकर पंजीकरण कर सकते हैं।

चेयरमैन ने बताया कि नीलामी में भाग लेने से पूर्व पंजीकरण अनिवार्य है। नियम अनुसार नीलामी तिथि से 48 घंटे पहले तक जमानत राशि (ई.एम.डी.) का भुगतान आर–टी–जी–एस / एन.ई.एफ.टी. के माध्यम से किया जा सकता है।

नीलामी शुरू होने के 1 घंटे पहले तक जमानत राशि नेट बैंकिंग/डेबिट कार्ड से जमा करवाई जा सकती है। नीलामी का समय सुबह 10 बजे से रखा गया है और शाम 6 बजे के बाद कोई नया चरण आरंभ नहीं होगा।

चेयरमेन ने बताया कि
नई सब्जी मंडी, पानीपत – 19.12.2025

समूह–1: 20×50 फुट – दुकान क्र. 01(सी), 41(सी)
समूह–2: 20×50 फुट – दुकान क्र. 78(सी), 79(सी)

समूह–3: 20×50 फुट – दुकान क्र. 103(सी), 114(सी)

समूह–4: 15×37.6 फुट – दुकान क्र. 139(सी), 146(सी)

समूह–5: 15×37.6 फुट – दुकान क्र. 141, 142, 143

चारा मंडी, पानीपत (नई अनाज मंडी मुख्य द्वार पर)

समूह–1: 15×37.6 फुट – बूथ क्र. 319(सी), 330(सी), 331(सी)

समूह–2: 15×37.6 फुट – बूथ क्र. 352(सी)

समूह–3: 15×37.6 फुट – बूथ क्र. 324, 325, 326

समूह–4: 12×27.6 फुट – बूथ क्र. 281(सी), 295(सी), 296(सी)

नई अनाज मंडी, पानीपत – 19.12.2025

समूह–1: 20×85 फुट – दुकान क्र. 199(सी)

समूह–2: 20×85 फुट – दुकान क्र. 222, 223

समूह–3: 20×50 फुट – दुकान क्र. 272, 275

समूह–4: 20×50 फुट – दुकान क्र. 276, 277

नई अनाज मंडी, बाबरपुर – 19.12.2025

समूह–1: 20×85 फुट – दुकान क्र. 57, 59, 71

समूह–2: 20×50 फुट – दुकान क्र. 21(सी), 51(सी), 111(सी)

समूह–3: 12×27.6 फुट – दुकान क्र. 123(सी), 124(सी)

उन्होंने बताया कि 10 प्रतिशत राशि नीलामी के 48 घंटे के अंदर जमा करनी होगी। 15 प्रतिशत राशि आशय-पत्र जारी होने के 30 दिन बाद जमा करनी होगी। 75 प्रतिशत राशि के लिए आशय-पत्र जारी होने से 60 दिन के भीतर एकमुश्त भुगतान करने पर 5 प्रतिशत छूट मिलेगी।

उन्होंने बताया कि अधिकतम 120 दिन में भुगतान करना अनिवार्य है, अन्यथा नियम अनुसार कटौती करके शेष राशि वापस कर दी जाएगी।

चेयरमैन अवतार शास्त्री ने बताया कि अधिक जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति किसी भी कार्य दिवस में मार्किट कमेटी कार्यालय पानीपत से संपर्क कर सकते हैं अथवा विस्तृत विवरण पंजीकरण व नीलामी पोर्टल पर देख सकते हैं।

Comments