Tuesday, June 2, 2026
Newspaper and Magzine


गजेंद्र सलूजा ने बापौली में नारियल तोड़कर एस.टी.पी. निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

By LALIT SHARMA , in Politics , at December 9, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 9 दिसंबर – जब मनोहर लाल हरियाणा के मुख्यमंत्री थे, तब उनका स्वप्न और प्रबल इच्छा थी कि हरियाणा के ग्रामीण आँचल के लोगों को भी शहर जैसी सुविधा मिले। उस समय उन्होंने गांवों में सीवरेज बिछाने की योजना बनाई। कांग्रेस ने तो अपने स्वप्न में भी ग्रामीण विकास की ऐसी बात नहीं सोची थी। यह मनोहर लाल का कमाल था – ग्रामीण भाई‑बहनों को ऐसी सुविधा प्रदान करना। ये शब्द केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के संसदीय प्रतिनिधि गजेंद्र सलूजा ने बापौली में 5.78 करोड़ की लागत से बनने वाले 2.5 एमएलडी के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के बारे में कहे। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के प्रतिनिधि गजेंद्र सलूजा ने बापौली में नारियल तोड़कर एस.टी.पी. निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। यह एस.टी.पी. प्लांट ग्रामीण आँचल के लोगों को शहर जैसी सुविधा प्रदान करने के मनोहर लाल के स्वप्न को साकार करेगा। गजेंद्र सलूजा ने कहा, “यह एस.टी.पी. प्लांट ग्राम स्वच्छता में एक मील का पत्थर सिद्ध होगा।” मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, ग्राम विकास के मनोहर लाल के मिशन को पूरी तल्लीनता से आगे बढ़ा रहे हैं। कार्यकारी अभियंता करण बहल ने बताया कि एस टी पी का कार्य तय समय अवधि मे पूरा कर लिया जाएगा।  

इस अवसर पर भाजपा ओ बी सी मोर्चा के मीडिया सह प्रभारी डा राजबीर आर्य, पंडित पंकज शर्मा  जतिन झोका. तथा उप मंडल अभियंता मोहित शर्मा तथा कनिष्ठ अभियंता राजीव कुमार तथा ठेकेदार राजेश यादव साथ रहे।

Comments