Saturday, February 14, 2026
Newspaper and Magzine


पानीपत शहर विधायक कार्यालय में मनाया गया जीत का जश्न

By LALIT SHARMA , in Politics , at March 11, 2022 Tags: , , , , ,

– जात-पात का भेद रखने वालों को जनता ने हराया और सबको साथ लेकर चलने वाले योगी को जिताया:-विज

BOL PANIPAT , पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज के कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी की चार राज्यों में हुई जीत का जश्न पानीपत में भी देखने को मिला| इसी क्रम में पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज के कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं जनता के साथ जश्न मनाया गया एवं नाच-गाकर और लड्डू खिला कर विधायक विज ने भाजपा की जीत पर अपनी ख़ुशी जाहिर की |

इस दौरान विधायक विज ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह जीत सत्य की जीत है | उत्तरप्रदेश, गोवा, मणिपुर एवं झारखण्ड की जनता ने जात-पात का भेद रखने वाले राजनीति करने वालों को यह दिखा दिया कि भारतीय जनता पार्टी पर जनता का विश्वास कितना है और विपक्षियों को पराजय का सामना करना पड़ा |

उत्तर प्रदेश चुनाव की तारीफ़ करते हुए विधायक विज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की जनता ने 37 सालों के बाद इतिहास को दोहराया है | यह जीत 2024 के लिए भी संकेत है कि अगले लोकसभा चुनाव में देश की जनता नरेंद्र मोदी को ही अपने प्रधान सेवक के रूप में चुनेगी |

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता, हरपाल ढांडा, चाँद भाटिया, तरुण गाँधी, रामकुमार सैनी, योगेश डावर, सोनिया गाबा, विजय जैन, जसमेर शर्मा सहित भाजपा के समस्त कार्यकर्त्ता मौजूद रहे |

Comments