Thursday, April 23, 2026
Newspaper and Magzine


गवर्नमेंट कॉलेज, सहायता प्राप्त कॉलेज एवं सेल्फ फाइनेंस कॉलेज (लगभग 400) में से एकमात्र आई. बी. महाविद्यालय को मिला स्वर्ण पुरस्कार

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at December 29, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : हरियाणा सरकार द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति–2020 (-2020) के प्रभावी क्रियान्वयन, शैक्षणिक नवाचार एवं कौशल आधारित उच्च शिक्षा मॉडल अपनाने के लिए आई. बी. महाविद्यालय, पानीपत को राज्य स्तरीय सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान 29 दिसंबर को आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा,  NEP कोऑर्डिनेटर डॉ. सुनित शर्मा एवं अश्वनी गुप्ता द्वारा प्राप्त किया गया।

यह सम्मान महिपाल ढांडा , शिक्षा मंत्री, हरियाणा सरकार, प्रो. कैलाश चन्द्र शर्मा, अध्यक्ष, हरियाणा राज्य उच्च शिक्षा परिषद् (HSHEC) तथा प्रो. एस. के. गाखड़, उपाध्यक्ष, HSHEC की गरिमामयी उपस्थिति में प्रदान किया गया।

डॉ. शशि प्रभा के नेतृत्व में महाविद्यालय ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को अपनी शैक्षणिक दृष्टि का आधार बनाते हुए Choice Based Credit System (CBCS) एवं Learning Outcome Based Curriculum Framework (LOCF) को सफलतापूर्वक लागू किया है। बहुविषयक शिक्षा को बढ़ावा देते हुए कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय के बीच विषय चयन की सीमाओं को समाप्त किया गया है। विद्यार्थियों को रोजगार के लिए तैयार करने हेतु महाविद्यालय में Value Added Courses (VAC) एवं Skill Enhancement Courses (SEC) संचालित किए जा रहे हैं, जिनमें GST एवं Tally, कम्युनिकेशन स्किल्स इन इंग्लिश, स्टिचिंग एवं टेलरिंग, कथक, कॉस्मेटोलॉजी, नेल आर्ट्स, कुकिंग एंड बेकिंग जैसे व्यावहारिक पाठ्यक्रम शामिल हैं।

आईसीटी एकेडमी के सहयोग से साइबर सिक्योरिटी (हनीवेल एवं IBM) तथा प्रीमियर बैंकिंग (इंफोसिस एवं कैपजेमिनी) पर आधारित पांच इंटर्नशिप कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रशिक्षण के दौरान ही इंफोसिस द्वारा 6.5 लाख रुपये वार्षिक पैकेज का अवसर विद्यार्थियों को प्राप्त हुआ। इसके अतिरिक्त 6 औद्योगिक भ्रमण आयोजित किए गए, जिनसे लगभग 150 विद्यार्थी लाभान्वित हुए।

महाविद्यालय द्वारा छात्रों को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से मेधा फाउंडेशन के साथ एमओयू किया गया है। इसके अंतर्गत TAB, CAB एवं SWAYAM कार्यक्रमों के माध्यम से 750 से अधिक विद्यार्थी लाभान्वित हुए तथा पिछले वर्ष 60 से अधिक विद्यार्थियों को विभिन्न मल्टीनेशनल कंपनियों में प्लेसमेंट प्राप्त हुआ।

महाविद्यालय में भगवद् गीता पर चार दिवसीय कार्यशाला, संस्कारशाला क्लब, आईसीटी आधारित स्मार्ट कक्षाएं, इन्क्यूबेशन सेंटर, रोबोटिक्स एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर कार्यशालाएं आयोजित की गईं। साथ ही सड़क सुरक्षा, नशा मुक्ति, स्वच्छता, वृक्षारोपण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ एवं मतदाता जागरूकता जैसी सामाजिक गतिविधियां निरंतर संचालित की जा रही हैं।

कॉलेज की NEP की समस्त गतिविधियों को पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रस्तुत किया |

इस अवसर पर प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा ने कहा कि “यह सम्मान महाविद्यालय के संपूर्ण संकाय, विद्यार्थियों एवं प्रबंधन की सामूहिक प्रतिबद्धता का परिणाम है। हम भविष्य में भी राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की भावना के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुख एवं मूल्य आधारित शिक्षा प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।”

यह सम्मान आई. बी. महाविद्यालय, पानीपत के लिए गौरव का क्षण है और भविष्य में भी संस्था उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार एवं उत्कृष्टता की दिशा में अग्रसर रहेगी।

कॉलेज गवर्निंग बॉडी के प्रधान धरमबीर बत्रा, उप-प्रधान  बलराम नंदवानी  एवं महासचिव  एल. एन. मिगलानी   ने बधाई देते हुए  कहा कि  यह सम्मान महाविद्यालय की दूरदर्शी सोच, प्राचार्या  डॉ शशि प्रभा मलिक  के कुशल नेतृत्व, तीनों संकाय की मेहनत एवं विद्यार्थियों की प्रतिभा का प्रतिफल है।उन्होंने  प्राचार्या डॉ शशि प्रभा मलिक को शुभकामनाएं प्रेषित की  एवं समस्त स्टाफ सदस्यों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी 

गवर्निंग बॉडी भविष्य में भी राष्ट्रीय शिक्षा नीति–2020 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु हरसंभव सहयोग देती रहेगी।”

Comments