जिला सचिवालय के भू-तल पर स्थित कैंटीन वर्ष 2026 के लिए खुली बोली 7 जनवरी 2026 को की जाएगी.
BOL PANIPAT : 31 दिसम्बर। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला पानीपत में स्थित जिला सचिवालय के भू-तल पर स्थित कैंटीन वर्ष 2026 यानी 10 जनवरी 2026 से 31 दिसम्बर 2026 तक ठेके पर दी जानी है। जिसके लिए खुली बोली 7 जनवरी 2026 को लघु सचिवालय स्थित द्वितीय तल सभागार में अतिरिक्त उपायुक्त, नगराधीश, तहसीलदार और लेखाधिकारी जिला परिषद कार्यालय की देखरेख में की जाएगी।
उन्होंने बताया कि बोली देने के लिए बोलीदाता को उपरोक्त तिथि को ही उक्त समय से पूर्व जिला नाजर शाखा, उपायुक्त कार्यालय, पानीपत (प्रथम तल कमरा नम्बर 109) में अपनी मु. 50 हजार रुपये की धरोहर राशि का डिमांड ड्राफ्ट (उपायुक्त महोदय, पानीपत के नाम) जमा करवाना होगा। बोली का एक चौथाई भाग सफल बोलीदाता को उसी समय जमा करवाना होगा। बोली को स्वीकार/अस्वीकार करने का अंतिम अधिकार उपायुक्त पानीपत को होगा। नीलामी की बाकी शर्ते मौके पर बताई जाएगी।

Comments