Tuesday, June 2, 2026
Newspaper and Magzine


स्वास्थ्य और परिवहन विभाग ने लगाया मित्र जांच शिविर.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at January 8, 2026 Tags: , , , , , , ,

-राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा मास अभियान  में बस स्टैंड पर ड्राइवरों की आँखों की नि:शुल्क जाँच

-आरटीए ने स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर कराया बस स्टैंड कर्मचारियों का नेत्र परीक्षण

-56 कर्मचारियों की करी गई आंखों की जांच

BOL PANIPAT , 8 जनवरी। राष्ट्रीय सडक़ सुरक्षा मास अभियान के तहत आरटीए ने स्वास्थ्य विभाग और हरियाणा राज्य परिवहन के सहयोग से न्यू बस स्टैंड, सिवाह में एक विशेष नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में मुख्य रूप से ड्राइवर, कंडक्टर और अन्य परिवहन विभाग के कर्मचारियों की आँखों की जाँच की गई।
    आरटीए डॉ. नीरज जिंदल ने बताया कि शिविर का उद्देश्य कर्मचारियों को आँखों से जुड़ी समस्याओं की जानकारी देना और समय पर बचाव उपायों के बारे में जागरूक करना था।  इस अवसर पर कुल 56 कर्मचारियों की आँखों की जाँच की गई और उन्हें नेत्र सुरक्षा के उपाय बताए गए।
  आरटीए ने बताया कि नियमित नेत्र जाँच न केवल कर्मचारियों के स्वास्थ्य के लिए जरूरी है बल्कि सडक़ पर सुरक्षा बनाए रखने में भी अहम भूमिका निभाती है। इस तरह के शिविर कर्मचारियों को समय पर स्वास्थ्य समस्याओं का पता लगाने और उनका समाधान करने में मदद करते हैं। आरटीए ने कर्मचारियों को नेत्र स्वास्थ्य के महत्व और सडक़ सुरक्षा में आँखों की भूमिका पर जोर देते हुए सुझाव दिए।
    इस मौके पर आरटीए डॉ. नीरज जिंदल, जीएम रोडवेज़ विक्रम कंबोज, रोग विशेषज्ञ रामचंद्र, परिवहन निरीक्षक देवेंद्र कुमार, परिवहन उपनिरीक्षक अश्वनी और जितेन्द्र सहित अन्य कर्मचारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

Comments