Tuesday, June 2, 2026
Newspaper and Magzine


मेयर कोमल सैनी ने एनएसटीआई में छात्राओं के साथ मनाया युवा दिवस.स्वामी विवेकानंद को किया नमन.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at January 12, 2026 Tags: , , , , , ,

-सशक्त युवा ही विकसित भारत का आधार : कोमल सैनी।

-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प में प्रशिक्षित महिलाओं की विशेष भूमिका : कोमल सैनी

BOL PANIPAT : 12 जनवरी–देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में प्रशिक्षित युवा विशेष रूप से महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। ये शब्द पानीपत नगर निगम महापौर कोमल सैनी ने राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान( महिला),पानीपत में छात्राओं से संवाद करते हुए कही।उन्होंने कहा कि इस प्रकार के संस्थान महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर महिला सशक्तिकरण में विशेष भूमिका निभा रहे है।

पानीपत मेयर कोमल सैनी ने राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान,पानीपत (NSTI) में आयोजित कार्यक्रम में कौशल प्रशिक्षण प्राप्त कर रही छात्राओं से संवाद कर सभी को राष्ट्रीय युवा दिवस की शुभकामनाएं दी।संस्थान में पहुंचने पर संस्थान की प्राचार्या बबीता ने पुष्पगुच्छ देकर मेयर का स्वागत किया।इस अवसर पर मेयर ने संस्थान द्वारा चलाए जा रहे कौशल विकास एवं प्रशिक्षण के विभिन्न आयामों का अवलोकन भी किया।इससे पूर्व उन्होंने स्वामी विवेकानंद को नमन किया।

मेयर कोमल सैनी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी के विचार आज भी करोड़ों युवाओं के लिए प्रेरणापुंज हैं। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में देश का युवा इसी आत्मविश्वास के साथ ‘विकसित भारत’ का मजबूत आधार स्तंभ बन रहा है।हरियाणा में पिछले 11 वर्षों से हमारी सरकार युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित रही है एवं पारदर्शी रोजगार और कौशल विकास जैसी नीतियों के माध्यम से युवाओं को आत्मनिर्भर बना रही है।हम संकल्पबद्ध हैं कि राष्ट्र निर्माण की हर पहल में हमारी प्रशिक्षित बहने सदैव अग्रणी भूमिका निभाएंगी।
संस्थान की प्रचार्या बबीता ने कहा कि मेयर कोमल सैनी का युवाओं से इस प्रकार का संवाद करना सराहनीय है।इससे युवाओं में आत्मनिश्वास बढ़ेगा और वे और अधिक ऊर्जा के साथ कार्य करने की शक्ति प्रदान करेगा।

Comments