Tuesday, May 26, 2026
Newspaper and Magzine


अवैध देसी पिस्तौल सहित आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at February 6, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 06 फरवरी: सीआईए थ्री पुलिस टीम ने गांव किवाना में शमशान घाट के पास नाकाबंदी कर एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी कि पहचान चुलकाना निवासी निखिल उर्फ जतिन के रूप में हुई है।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि उनकी टीम वीरवार शाम को गश्त के दौरान किवाना गांव में थी। टीम को तभी गुप्त सूचना मिली कि चुलाकाना गांव निवासी निखिल उर्फ जतिन चुलकाना से किवाना गांव की और पैदल आएगा। निखिल उर्फ जतिन के पास अवैध हथियार होने की संभावना है। पुलिस टीम ने सूचना को पुख्ता मानते हुए चुलकाना से किवाना गांव की और आने वाले रास्ते पर शमशान घाट के पास नाकाबंदी शुरू कर दी। कुछ देर पश्चात एक युवक चुलकाना की और से पैदल आते हुए दिखाई दिया। युवक पास आने पर सामने खड़ी पुलिस टीम को देखकर एकदम से वापिस मुड़कर तेज कदमों से चलने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए युवक को कुछ कदमों पर ही काबू किया। पूछताछ मे युवक ने अपनी पहचान निखिल उर्फ जतिन पुत्र श्यामलाल निवासी चुलकाना के रूप में बताई। तलाशी लेने पर युवक की पेंट की जेब से एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ। देसी पिस्तौल को खोलकर जांच की तो अनलोड मिला।

प्रभारी इंस्पेटर विजय ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया उसको अवैध हथियार रखने का शौक है। हथियार रखने का शौक पूरा करने के लिए वह उक्त देसी पिस्तौल करीब 1 महिना पहले यूपी के शामली में मिले एक अज्ञात युवक से 6 हजार रूपए में खरीदकर लाया था। पुलिस ने आरोपी निखिल उर्फ जतिन के खिलाफ थाना समालखा में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर शुक्रवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायायल में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Comments