पानीपत पुलिस का साइबर क्राइम जागरूकता अभियान लगातार जारी, जीटी रोड टोल प्लाजा पर राहगिरों व टोल कर्मियों को साइबर अपराध व इसके बचाव के बारे में दी विस्तृत जानकारी
साइबर अपराधियों से हर पल रहें अलर्ट. साबइर अपराध में जागरूकता ही बचाव. सतर्क रहकर अपना पैसा बचाए. साईबर अपराध होनें पर तुरंत डॉयल करें 1930
21 अक्तूबर 2022, हरियाणा पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी निर्देशानुसार आमजन को साइबर क्राइम की घटनाओं से बचाने व ज्यादा से ज्यादा जागरूक करने के उद्देश्य से पूरे प्रदेश में अक्टूबर महीने को साइबर क्राइम जागरूकता माह के रूप में मनाया जा रहा है। अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन के निर्देशानुसार जिला पुलिस में तैनात साइबर विशेषज्ञों की टीम द्वारा टीम द्वारा प्रतिदिन स्कूल, कालेजों में विद्यार्थियों सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर आमजन को साइबर क्राइम बारे जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में आज थाना ट्रैफिक बाबरपुर प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुरेश ने टीम के साथ जीटी रोड टोल प्लाजा पर टोल कर्मियों व राहगिरों को साइबर अपराध व इसके बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी देकर जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि स्वयं को साइबर अपराध के प्रति जागरूक कर नागरिक साइबर ठगी से बच सकते है। ऑनलाइन ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। एप्प्स और बैंकिंग सिस्टम में सेंधमारी कर साइबर अपराधी नागरिकों के साथ धोखाधड़ी कर रहे है।
उन्होंने बताया कि नागरिकों को ऐसी ठगी से बचाने के लिए भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने राष्ट्रीय साइबर क्राइम रिपोर्टींग पोर्टल तैयार किया है। जिसका एक हेल्प लाइन नंबर 1930 भी जारी किया गया है। जिस पर नागरिक साइबर क्राइम से संबंधित अपनी शिकायत दे सकते है। ऑनलाइन ठगी का शिकार हुआ व्यक्ति जैसे ही हेल्प लाइन नंबर पर शिकायत देता है फ्रॉड की जानकारी के आधार पर जिस अकाउंट में पैसा पहुचा होगा, साइबर क्राइम डेस्क द्वारा उस एकाउंट को फ्रीज कर दिया जाएगा और जिस एकाउंट में आपका पैसा गया है उसका मालिक उसे निकाल नही पायेगा। साथ ही आपके एकाउंट से निकले गए पूरे रुपये आपके खाते में वापस आ जायेंगे। इस पोर्टल और हेल्प लाइन पर दी गई शिकायतों पर पोर्टल अमाउंट को फ्रीज करवाने के बाद शिकायत को संबंधित थाने की साइबर डेस्क पर फारवर्ड कर देता है। ब्लॉक करवाई गई धनराशि को वापस पीड़ितों के खाते में भिजवाने की प्रक्रिया जारी है।
बताया कि फ्री गिफ्ट, लॉटरी लगना, बीमा पॉलिसी, वाउचर जीतने, लोन, क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने, डीलरशिप के लिए संपर्क करे और घर बैठे लाखों कमाए जैसे, KYC व अन्य बैंकिंग कार्यो के लिए आये कॉल से सावधान रहे। अगर आपके साथ किसी भी प्रकार का साइबर अपराध हो जाता है या आप किसी ऑनलाइन ठगी का शिकार हो जाते हैं तो बिना किसी देरी के जल्द से जल्द ’इसकी शिकायत नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल https://www.cybercrime.gov.in, या साइबर क्राइम हेल्प लाइन नंबर 1930 पर तुरंत प्रभाव से शिकायत दे ट्रांजेक्शन फ्रीज करवाए और वित्तीय हानि से बचे।

Comments