Monday, May 25, 2026
Newspaper and Magzine


भगवान शिव अपने भक्तों की सेवा से खुश होते है : प्रवीण जैन

By LALIT SHARMA , in RELIGIOUS SOCIAL , at February 15, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT :  15 फरवरी रविवार को समाज सेवा संगठन द्वारा जी टी रोड पर 35 वा महाशिवरात्रि भंडारा लगाया जिसमें हजारों राहगीरों ने प्रसाद ग्रहण किया अध्यक्ष प्रवीण जैन ने बताया हर वर्ष की तरह संगठन द्वारा महा शिवरात्रि के पावन पर्व पर भंडारा लगाया और गौमुख गंगोत्री ऋषिकेश हरिद्वार से शिव भक्त गंगा जल लाकर शिवलिंग पर चढ़ाते हैं जिससे भगवान भोले नाथ सभी की मनोकामना पूर्ण करते हैं और फाल्गुन मास की चतुर्दशी को ही भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था जो चेतना और ऊर्जा के मिलन का प्रतीक हैं और कहा जाता है आज ही के दिन महादेव पहली बार शिवलिंग के रूप में प्रकट हुए थे और समुन्द्र मंथन के दौरान निकले विष को पीकर शिव ने सृष्टि को बचाया था जिससे उनका कण्ठ नीला पड़ गया और वो नीलकंठ  कहलाए और मान्यता है महाशिवरात्रि की रात को ही शिव ने श्रृष्टि का रचना संरक्षण और विनाश का तांडव नृत्य किया था आज के दिन भक्त शिवलिंग पर जल दूध बेलपत्र भांग धतूरा चढ़ाते है और भगवान शिव सबकी मनोकामना पूर्ण करते हैं और आज के दिन भंडारा लगाने से जरूरत मन्द की सेवा करने से भूखे को भोजन कराने से भगवान शिव खुश होते है और मनोकामना पूर्ण करते हैं
मौके पर प्रवीण जैन गुलशन कटारिया नीरज जैन कैलाश जैन विकास जैन अतुल मुंजाल दीपक सिंगला मनोज गांधी अंकित माटा अजय खुराना विक्रम कालरा विनोद ग्रोवर जोगेंद्र सिंह भोला मेहता राम उजागिर शर्मा अनिल जैन एडवोकेट दयानन्द खूंगर अशोक मखीजा सुभाष गोस्वामी अनिल सिंगला वीरेन्द्र भाटिया प्रमोद जैन प्रमोद जैन आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे

Comments