रोटरी मिडटाउन ने किडनी रोग से जूझ रहे जरूरतमंद पत्रकार को दी 2.21 लाख की सहायता
-क्लब के सभी सदस्यों और पत्रकारों ने की सेवा की सराहना
BOL PANIPAT । रोटरी क्लब पानीपत मिडटाउन की ओर से बुधवार को मॉडल टाउन स्थित रोटरी मिडटाउन भवन में मानवीय सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत पानीपत के एक जरूरतमंद पत्रकार गुरदास (शगुन) को किडनी रोग के उपचार एवं नियमित डायलिसिस के लिए आर्थिक सहायता के रूप में 2 लाख 21 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई। क्लब अध्यक्ष दीपक बजाज और सचिव जगदीश अरोड़ा ने मॉडल टाउन स्थित रविंद्रा हॉस्पिटल में भर्ती पत्रकार गुरदास को डिमांड ड्राफ्ट के रूप में यह राशि दी।
रोटरी पानीपत के अध्यक्ष दीपक बजाज ने कहा, यह पहल पत्रकार समुदाय के प्रति सहयोग, संवेदना और एकजुटता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि मीडिया क्षेत्र में कार्यरत पत्रकार तीनों मौसमों की मार झेलकर समाज में होने वाली घटनाओं को जनता के सामने प्रस्तुत करते हैं। इस दौरान पत्रकार कई बार पत्रकार चोटिल भी हो जाते हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत न होने पर वे इलाज भी नहीं करा पाते। क्लब ने अपना यह कार्यक्रम ऐसे ही पत्रकार की सहायता के लिए मन बनाया। कार्यक्रम का संचालन रोटरी मिड टाउन सचिव जगदीश अरोड़ा ने किया। इस दौरान शहर विधायक प्रमोद विज के पुत्र राहुल विज, रोटरी मिड टाउन के वरिष्ठ सदस्य सुदर्शन चुघ, रंजीत भाटिया, सतीश गोयल, मुकेश तलवाड़, पंकज आहूजा, सुनील बवेजा, एमएल सेतिया, संदीप खेर, सतीश महाजन, अमिताभ अवस्थी, नितेश डावर, सुरेश बजाज, आलोक गुप्ता, दीपक भंडारी, नितिन अरोड़ा, सुनील वधवा, प्रवीण आर्य, नीरज स्याल आदि के अलावा पानीपत के प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के कई वरिष्ठ पत्रकार मौजूद रहे।

Comments