सिंगला मार्किट सालारगंज बाजार में आज फूलों की होली का आयोजन हुआ।
BOL PANIPAT : सिंगला मार्किट सालारगंज बाजार में आज फूलों की होली का आयोजन हुआ। जिसमें सिंगला मार्किट एसोसिएशन के सभी सदस्यों ने भाग लिया। सभी सदस्यों को तिलक लगाया गया और पटका डालकर सम्मानित किया गया। फिर सभी को रंग गुलाल एवं चन्दन लगाकर फूलों की होली खेली गई। इस अवसर पर एसोसिएशन के प्रधान बाबू भाई बरेजा, चेयरमैन रमेश मल्हौत्रा, सरपरस्त हरकेश शर्मा, सचिव राजू मल्होत्रा, वरिष्ठ उपप्रधान तिलक सम्मी, उपप्रधान धर्मबीर वर्मा, नरेश हाण्डा, रोबिन गर्ग, रवि भास्कर आदि उपस्थित थे।

Comments