युवक का रास्ता रोककर मारपीट करने के दो आरोपी गिरफ्तार
BOL PANIPAT , 09 मार्च : थाना किला क्षेत्र की चावला कॉलोनी में युवक का रास्ता रोक कर मारपीट करने मामलें में दो आरोपियों को थाना किला पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान बबैल रोड शिव नगर निवासी विशु व सैनी मोहल्ला निवासी साहिल के रूप में हुई है।
थाना किला प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुरेश ने बताया कि थाना किला में काबुली बाग कॉलोनी निवासी सुनील पुत्र धर्मसिंह ने बताया था कि 7 फरवरी को शाम करीब 7 बजे वह स्कूटी पर छोटूराम चौक की और से पेट्रोल पंप वाली गली में किसी काम से जा रहा था। रास्ते में तीन चार अज्ञात लड़को ने उसकी स्कूटी को रोक लिया। लड़को ने उससे टार्च मारकर पूछा कोन हो और मारपीट शुरू कर दी। उनमें से एक लड़के ने कहा विशु इसको जान से मार दो, विकास नाम के युवक ने उसके सिर पर ईट मारी। थाना किला में सुनील की शिकायत पर बीएनएस की धारा 115(2), 126(2), 351(3), 3(5), के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी।
प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुरेश ने बताया कि पुलिस ने रविवार को दो आरोपियों बबैल रोड शिव नगर निवासी विशु व सैनी मोहल्ला निवासी साहिल को गिरफतार किया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। आरोपियों के खिलाफ आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई।

Comments