Tuesday, May 26, 2026
Newspaper and Magzine


अवैध देसी पिस्तौल सहित आरोपी गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at March 20, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 20 मार्च: सीआईए थ्री पुलिस टीम ने छाजपुर कला गांव में सरकारी स्कूल के पास एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान छाजपुर खुर्द निवासी रोहित के रूप में हुई है।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि उनकी एक टीम वीरवार को गश्त के दौरान छाजपुर कला गांव में चौटाल रोड मोड़ पर थी। टीम को तभी गुप्त सूचना मिली कि संदिग्ध किस्म का एक युवक छाजपुर कला गांव में सरकारी स्कूल के कोने पर खड़ा है। युवक के पास अवैध हथियार होने की संभावना है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर युवक को काबू किया। पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान रोहित पुत्र रविंद्र निवासी छाजपुर खुर्द के रूप में बताई। तलाशी लेने पर युवक की पेंट की जेब से एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ। देसी पिस्तौल को खोलकर जांच की तो अनलोड मिला।

प्रभारी इंस्पेटर वियज ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह गाड़ी पर ड्राइवरी करता है। करीब 3 साल पहले वह गाड़ी लेकर मध्य प्रदेश के नीमच गया था। वहा एक ढाबे के पास मिले अज्ञात युवक से उसने उक्त देसी पिस्तौल 5 हजार रूपए में खरीदा और घर ले आया था। बाद में वह अवैध देसी पिस्तौल को साथ लेकर चलने लगा। पुलिस ने आरोपी रोहित के खिलाफ थाना सनौली में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर वीरवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायायल में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Comments