Monday, April 27, 2026
Newspaper and Magzine


कार लूट मामले में दूसरे आरोपी को रोहतक जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाई एंटी व्हीकल थेप्ट की टीम

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at May 9, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 09 मई 2023, पानीपत, थाना समालखा क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे 44 पर गत 24 मार्च को करनाल निवासी महेश से गन पॉइंट पर कार लूटने वाले दूसरे आरोपी विशाल उर्फ सुनार निवासी संजय कॉलोनी फरीदाबाद को पानीपत एंटी व्हीकल थेप्ट की टीम रोहतक जेल से प्रोक्शन वारंट पर लेकर आई।

एंटी व्हीकल थेप्ट इंचार्ज सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि उनकी टीम ने विगत 11 अप्रैल को पट्टीकल्याणा महावटी मोड़ पर सोनीपत के गांव खेड़ी गुज्जर निवासी आरोपी सन्नी पुत्र महेंद्र को अवैध एक देसी पिस्तौल व 9 जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी सन्नी ने फरीदाबाद निवासी अपने साथी आरोपी सुनार नाम के युवक के साथ मिलकर नेशनल हाईवे 44 पर गांव मच्छरौली के नजदीक मार्च में एक युवक से गन पॉइंट पर आई 20 कार छीनने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा था। वारदात बारे थाना समालखा में महेश शर्मा पुत्र गोपाल शर्मा निवासी इब्राहिम मंडी करनाल की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
पुलिस टीम में आरोपी सन्नी की निशानदेही पर लूटी गई आई 20 कार फरीदाबाद में बीपीटीपी गोल चक्कर से बरामद कर रिमांड अवधी पूरी होने पर आरोपी सन्नी को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत जेल भेजने के बाद आरोपी सुनार की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि गत दिनो एंटी व्हीकल थेप्ट टीम को जानकारी मिली कि आरोपी विशाल उर्फ सुनार अवैध हथियार के एक मामले में रोहतक जेल में बंद है। पुलिस टीम आरोपी विशाल उर्फ सुनार को सोमवार को रोहतक जेल से प्रोडक्शन वारंट पर पानीपत लेकर आई। पुलिस टीम ने गहनता से पूछताछ करने के लिए आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया।

आरोपी विशाल उर्फ सुनार का पहले भी आपराधिक रिकार्ड रहा है। आरोपी पर चोरी, लूट के दो मामले फरीदाबाद व रोहतक में दर्ज है। वही पाक्सो एक्ट का एक मुकदमा पलवल जिला में दर्ज है।

थाना समालखा में महेश शर्मा पुत्र गोपाल शर्मा निवासी इब्राहिम मंडी करनाल ने शिकायत देकर बताया था कि 24 मार्च को वह अपनी मैगना कार से घरौंडा शादी में आया था। वहा से समालखा में गांव माच्छरौली के पास गाबा ओवरसीज के नजदीक पत्नी से मिलने के लिए आया था। जीटी रोड की सर्विस लाईन पर पेट्रोल पंप के सामने गाड़ी को खड़ी कर पत्नी का इंतजार कर रहा था। तभी सामने से पानीपत की और से दो अज्ञात लड़के पैदल पैदल गाड़ी के पास आए और उन्होंने गाड़ी का शीशा खटखटाया। उसने दरवाजा खोला तो दोनों लड़कों ने पिस्तौल तान दी वह डर के मारे गाड़ी से नीचे उतर गया। दोनों आरोपी युवकों ने उसको गाड़ी में बैठा लिया और गन प्वाइंट पर मारपीट की। आरोपियों ने गन्नौर से पहले यूटर्न लेकर उसको उतार दिया और गाड़ी लूटकर फरार हो गए। महेश की शिकायत पर थाना समालखा में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments