पीआरपीसी के पानीपत नेफ्था क्रैकर में ऑन-साइट आपदा ड्रिल का आयोजन
BOL PANIPAT :- 01 अप्रैल, 2026, पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स (पीआरपीसी) द्वारा आग एवं गैस जैसे खतरे से निपटने के लिए दिनांक 31 मार्च, 2026 को पानीपत नेफ्था क्रैकर में विभिन्न विभागों के द्वारा हाइड्रोकर्बोन रिसाव और आग के खतरे से निपटने की तैयारियों के सही आकलन करने हेतु एक ऑनसाइट आपदा ड्रिल का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
ड्रिल के परिदृश्य में सी4एच यूनिट के एचपी फ्लैश ड्रम (V-5302) आउटलेट लाइन से हाइड्रोकार्बन गैस के रिसाव एवं आग की स्थिति दर्शाई गई। सुबह 11:03 बजे एच डी पी ई यूनिट से बिउटेन रिसाव की सूचना प्राप्त हुई। रिसाव की सूचना मिलते ही फायर स्टेशन से दमकल गाड़ियाँ तुरंत साइट पर पहुँचीं और रिसाव पर काबू पाने के लिए श्वास यंत्र पहनकर वाटर स्प्रे एवं डीसीपी के माध्यम से आपातकालीन नियंत्रण कार्य शुरू किया गया।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए 11:15 बजे सायरन (L-1) बजाया गया। तत्पश्चात 11:30 बजे, गैस के तीव्र प्रसार और आग लगने की स्थिति में, सुधांशु शेखर, मुख्य महाप्रबंधक, पीएनसी, ने एम. एल. डहरिया, कार्यकारी निदेशक एवं रिफाइनरी प्रमुख, पीआरपीसी से चर्चा कर इस घटना को L-2 आपदा घोषित कर दिया।
एम. एल. डहरिया ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ स्थिति का आकलन किया और लगभग एक घंटे के अथक प्रयासों के बाद 12:23 बजे स्थिति पर पूरी तरह नियंत्रण प्राप्त कर सामान्य होने की घोषणा की।
इस आपदा ड्रिल के बाद समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। इस बैठक में आपातकालीन तैयारी योजना में और सुधार के लिए आपातकालीन समन्वयकों द्वारा दी गई रिपोर्ट की समीक्षा श्री डहरिया तथा संबन्धित वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में की गई। एम. एल. डहरिया ने इस मॉक ड्रिल के सफल आयोजन के लिए सभी की सराहना करते हुए इसमें और अधिक सुधार लाने के लिए अपने मूल्यवान सुझाव भी दिए।

Comments