Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


डंडे व ईट से युवक को गंभीर चोट मारने के तीन आरोपी गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at April 18, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 18 अप्रैल : थाना चांदनी बाग पुलिस ने लवली पाना में युवक को डंडे व ईट से गंभीर चोट मारने के तीन आरोपियों को शुक्रवार शाम को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान पचरंगा बाजार अमर भवन चौक निवासी संजय उर्फ संजू, रिंकू और सर्वर मौहल्ला निवासी सागर के रूप में हुई है।

थाना चांदनी बाग प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि लवली पाना संजय चौक सनौली रोड निवासी सुरेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था उसके बेटे गौरव के पास 29 मार्च की रात करीब 8/9 बजे विकास नगर निवासी संजू की वॉटसअप काल आई। संजू ने महिला और अपने बीच में ना आने की बात कहते हुए गौरव को जांन से मारने की धमकी दी और करीब आधे घंटे बाद संजू अपने चाचा के साथ बाइक पर गली में आया। गौरव को गली में घूमते देख संजू ने खुलेतौर पर दौबारा धमकी दी की अभी रूक वह अपने बंदों को लेकर आ रहा है। रात करीब 10:20 बजे संजू, रिंकू, राजू व संजू का चाचा और दो तीन अन्य लड़के बाइकों पर सवार होकर आए। सभी तेजधार हथियारों व लाठी, डंडो से लैस थे। देख गौरव उन्हे देख घर के अंदर आ गया। आरोपी जबरदस्ती घर के अंदर घुस गए और गौरव को पीटते हुए गली में ले गए। वह और छोटे बेटा राहुल बचाने के लिए बाहर आए तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया। आरोपियों ने गौरव के सिर व अन्य हिस्सों पर गंडासी से वार किए और राहुल का हाथ तोड़ दिया। आस पडौस के लोग बचाने के लिए आए तो आरोपी उन्हें देख बाइकों को मौके ही छोड़कर धमकी देते हुए फरार हो गए। थाना चांदनी बाग में सुरेंद्र की शिकायत पर बीएनएस की धारा 190, 191(3), 115(2), 351(3), 331(4) के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी।

प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि पुलिस आरोपियों की धरपकड़ के लिए प्रयासरत थी। टीम ने शुक्रवार देर साय मिली गुप्त सूचना पर तीन आरोपियों संजय उर्फ संजू, रिंकू और सागर को एमजेआर चौक के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में तीनों आरोपियों ने फरार अपने तीन अन्य साथी आरोपियों के साथ मिलकर चोट मारने की उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक डंडा व एक ईट बरामद कर शनिवार को तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से आरोपियों की बेल हो गई।

Comments


Leave a Reply