Monday, April 27, 2026
Newspaper and Magzine


मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में भाजपा सरकार गौ सेवा के लिये है प्रतिबद्ध: हरपाल ढांडा

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at April 27, 2026 Tags: , , , , , ,

मंत्री महीपाल ढांडा  के भाई हरपाल ढांडा ने पानीपत ग्रामीण हलके की गौशालाओंं को चारा अनुदान राशि के चेक किये वितरीत

BOL PANIPAT , 27 अप्रैल। शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा के बडे भाई एवं प्रमुख समाजसेवी हरपाल ढांडा ने सोमवार को एल्डिको स्थित कार्यालय में पानीपत ग्रामीण हलके की चार गौशालाओं के प्रतिनिधियों को चारा अनुदान राशि के चेक वितरीत किये गये। हरपाल ढांडा ने कर्मयोगी श्री कृष्ण गौशाला सिवाह के प्रधान रविंद्र कादियान को 12.77 लाख रूपये, बलराम गौशाला बडौली के प्रधान रविंद्र मिटान बडौली को 6.77 लाख और गांव राजाखेडी व गढी सिंकदरपुर गौशालाओं के प्रतिनिधियों को चेक दिये गये।
इस दौरान हरपाल ढांडा ने गौशाला प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में भाजपा सरकार गौ सेवा के लिये प्रतिबद्ध है। भाजपा सरकार गौ सेवा आयोग के माध्यम से प्रदेश की आयोग से पंजीकृत गौशालाओं को गौवंश के लिये चारा अनुदान राशि दे रही है। सरकार ने हरियाणा गौ सेवा आयोग के बजट में ऐतिहासिक वृद्धि की है ताकि गौशालाओं को चारा के लिये किसी आर्थिक परेशानी का सामना ना करना पडे।
उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि गौशालाओं में आधुनिक सुविधाएं और मजबूत आधारभूत ढांचा विकसित किया जाये। सरकार द्वारा गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिये भी पूरे प्रयास किये जा रहे है। इस मौके पर सिवाह गौशाला प्रधान रविंद्र कादियान व बडौली गौशाला प्रधान रविंद्र मिटान आदि ने चारा राशि के चेक वितरीत करने पर शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा व सरकार का आभार जताया।

Comments


Leave a Reply