देसी पिस्तौल व जिंदा रौंद सहित आरोपी गिरफ्तार. आरोपी का पहले भी आपराधिक रिकार्ड.
BOL PANIPAT , 29 अप्रैल : सीआईए वन पुलिस ने बराना से पलेहडी रोड पर एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल व जिंदा रौंद सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान बराना गांव निवासी अमन के रूप में हुई है।
सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया उसको हथियार रखने का शौक है। वह हथियार रखने का शौक पूरा करने के लिए करीब 5/6 महीने पहले यूपी में काला नाम के एक युवक से 7 हजार रूपए में देसी पिस्तौल व जिंदा रौंद खरीदकर लाया था। बाद में वह दोस्तों में रौब दिखाने के लिए अवैध पिस्तौल को साथ लेकर चलने लगा। काला का वह पता नहीं जानता। पुलिस ने आरोपी अमन के खिलाफ थाना सेक्टर 13/17 में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर बुधवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।
प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि सीआईए वन पुलिस की एक टीम मंगलवार देर शाम को गश्त व जांच पड़ताल के बराना से पलेहडी रोड पर ईंट भट्ठे के पास थी। तभी एक युवक बराना गांव के अडडे की और पैदल आया। युवक पुलिस टीम को देखकर एकदम से वापिस मुड़कर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए कुछ कदमों पर ही युवक को काबू किया। पूछताछ में उसने अपनी पनचान अमन पुत्र रामपाल निवासी बराना के रूप में बताई। तलाशी लेने पर उसकी पहनी हुई जींस पेंट की जेब से एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ। पिस्तौल को खोलकर देखा लोडेड मिला। अनलोड करने पर एक जिंदा रौंद मिला।
प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि आरोपी अमन का पहले भी आपराधिक रिकार्ड होना पाया गया है। आरोपी के खिलाफ हत्या व लूट के पानीपत व करनाल में दो मामले दर्ज है। आरोपी करीब ढाई साल पहले जेल से बेल पर बाहर आया था।

Comments