Wednesday, June 3, 2026
Newspaper and Magzine


अवैध देसी पिस्टल सहित आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at May 23, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 23 मई 2023, पानीपत, एंटी व्हीकल थेप्ट की टीम ने तामशाबाद कच्चा बांध रास्ते पर एक युवक को अवैध देसी पिस्टल सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान जरनैल पुत्र बलकार निवासी तामशाबाद के रुप में हुई।

एंटी व्हीकल थेप्ट टीम इंचार्ज सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि उनकी टीम सोमवार को गश्त के दौरान सनौली अड्डे पर मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की गांव तामशाबाद निवासी जरनैल तामशाबाद कच्चा बांध रास्ते से होते हुए सनौली रोड पर आएगा। जिसके पास अवैध हथियार होने की संभावना है। पुलिस टीम ने सूचना को पुख्ता मानकर तुंरत तामशाबाद कच्चा बांध रास्ते पर पहुंचकर वहा से आने जाने वाले संदिग्ध युवकों पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ देर पश्चात तामशाबाद कच्चा बांध की और से संदिग्ध किस्म का एक युवक पैदल आते हुए दिखाई दिया। पुलिस टीम ने पास आने पर युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान जरनैल पुत्र बलकार निवासी तामशाबाद के रूप में बताई। तलाशी लेने पर आरोपी की पहनी हुई पेंट की जेब से एक देसी पिस्टल 32 बौर बरामद हुआ। अवैध देसी पिस्टल को खोलकर जांच की तो अनलोड मिला।

सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि आरोपी जरनैल ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने हथियार रखने का शौक पूरा करने के लिए उक्त देसी पिस्टल करीब 15 दिन पहले यूपी में कैराना बस अड्डे के पास एक युवक से 35 हजार रूपए में खरीदा था। पुलिस टीम ने बरामद देसी पिस्टल को कब्जा पुलिस में लेकर आरोपी जरनैल के खिलाफ थाना सनौली में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर गहनता से पूछताछ के बाद मंगलवार को आरोपी जरनैल को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments