विद्यार्थियों के लिए “पेज कीपर प्रतियोगिता” का सफल एवं ज्ञानवर्धक आयोजन किया गया।
BOL PANIPAT : आई.बी. (पी.जी.) महाविद्यालय, पानीपत के वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग द्वारा बीबीए द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए “पेज कीपर प्रतियोगिता” का सफल एवं ज्ञानवर्धक आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मक लेखन क्षमता, प्रस्तुतीकरण कौशल, आत्मविश्वास तथा विषय-वस्तु की गहन समझ को विकसित करना था। इस गतिविधि में कुल 11 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को पठन आदतें और ज्ञान संवर्धन जैसे विषयों पर अपने विचार रचनात्मक रूप में प्रस्तुत करने का अवसर मिला। गतिविधि के दौरान विद्यार्थियों ने प्रेरणादायक संदेशों, आकर्षक रंग संयोजन तथा कलात्मक डिजाइन के माध्यम से अपनी सृजनात्मक क्षमता का प्रदर्शन किया। प्रस्तुत प्रतियोगिता में कल्पनाशीलता, सौंदर्य जैसे विषय की गहन समझ स्पष्ट रूप से दिखाई दी। प्रतिभागियों ने अपने-अपने पेज कीपर कार्य को अत्यंत आकर्षक, सुव्यवस्थित एवं रचनात्मक रूप में प्रस्तुत किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार की शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियाँ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि “पेज कीपर प्रतियोगिता” जैसे आयोजन विद्यार्थियों में सोचने-समझने की क्षमता को बढ़ाते हैं तथा उन्हें आत्मनिर्भर एवं आत्मविश्वासी बनाते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए भविष्य में और अधिक सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।
विभागाध्यक्ष डॉ. सुनीत शर्मा ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में कहा कि वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग सदैव विद्यार्थियों के व्यावहारिक ज्ञान और कौशल विकास के लिए इस प्रकार की गतिविधियों का आयोजन करता रहता है। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता से विद्यार्थियों में न केवल शैक्षणिक ज्ञान बढ़ता है, बल्कि उनमें टीमवर्क, प्रस्तुति कौशल एवं रचनात्मकता का भी विकास होता है।
प्रतियोगिता के परिणामों की घोषणा करते हुए बताया गया कि आरती ने प्रथम स्थान, संध्या ने द्वितीय स्थान, लक्ष्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया तथा नेहा को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन कक्षा की मेंटर सहायक प्रो. जागृति सैनी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।

Comments