Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल में वीर बाल दिवस के अवसर पर प्रार्थना सभा का आयोजन.    

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at December 26, 2024 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : गुरु गोविंद सिंह जी के छोटे पुत्रों बाबा जोरावर सिंह तथा बाबा फतेह सिंह की आदित्य बहादुरी और बलिदान की याद में 26 दिसंबर को प्रतिवर्ष वीर बाल दिवस मनाया जाता है ! सभी पीडियो के लाखों लोग आज भी उनके विश्वास और आदर्शों को कायम रखने के लिए उनके साहस से प्रेरित होते हैं
आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल सदैव नैतिक मूल्यो की शिक्षा देने में अग्रणीय रहा है वीर बाल दिवस के अवसर पर प्रार्थना सभा में संगीत अध्यापिका कुमारी सिमरन के साथ मिलकर बच्चों ने शब्द ज्ञान द्वारा विद्यालय की छात्राओं को साहब साहस के बारे में बताया! आठवीं कक्षा की कुमारी अन्वी ने उन सभी ऐतिहासिक घटनाओं का वर्णन किया जिसमें साहिबजादों ने अद्वितीय बहादुर का प्रदर्शन किया! कक्षा सातवीं , छठी, पांचवी, चतुर्थी तथा तृतीय में चार साहिबजादे फिल्म के द्वारा बालवीर दिवस को मनाए जाने का महत्व जाना! पेंटिंग प्रतियोगिता में कक्षा 11th की छात्राओं ने रंगों से इस अद्वितीय साहस उकेरा ! विद्यालय की इस विशेष प्रार्थना सभा का उद्देश्य बच्चों को अपने अतुल्यनीय इतिहास की जानकारी देना रहा!

Comments