अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक करनाल मंडल, करनाल की अध्यक्षता में जिला करनाल व पानीपत की ड्रग डिस्पोजल कमेटी ने सील किए गए मादक पदार्थों को किया नष्ट .
BOL PANIPAT : करनाल, दिनांक 05 मई 2026. अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, करनाल मंडल, करनाल डा0 एम. रवि किरण भा.पु.से. की अध्यक्षता मे निर्देशानुसार पुलिस जिला करनाल व पानीपत की ड्रग डिस्पोजल कमेटी, पुलिस अधीक्षक करनाल नरेंद्र बिजारनिया भा.पु.से. व उप पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा करनाल मीना कुमारी तथा उप पुलिस अधीक्षक नशा मुक्त अभियान पानीपत डॉ. प्रणय कुमार जिला पानीपत द्वारा करनाल व पानीपत जिलों के एन.डी.पी.एस.एक्ट के तहत पकड़े गए प्रतिबंधित मादक पदार्थों का नियमानुसार कार्यवाही करके इंसीनेरेटर (Incinerator) गाँव बजीदा जटान में विधीवत रुप से नष्ट किया गया।
निस्तारण के दौरान जिला करनाल के एन.डी.पी.एस.एक्ट के तहत दर्ज कुल 88 अभियोगों में पकड़े गए 390 किलोग्राम 524 ग्राम 150 मि.ग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ व 480 कैप्सुल और 28387 नशीली गोलियां शामिल थे। इसके अलावा जिला पुलिस पानीपत के 08 मामलों में 13.418 किलोग्राम गांजा, 980 ग्राम चरस व 450 इंजेक्शन को नष्ट किया गया।
इस कार्यवाई का उद्देश्य मादक पदार्थों के अवैध भंडारण एवं दुरुपयोग की संभावनाओं को समाप्त करना तथा समाज को नशा मुक्त बनाना है।

Comments