86 बोतल अवैध देसी व अंग्रेजी शराब व 11 बोतल बीयर सहित आरोपी काबू.
BOL PANIPAT : 5 अप्रैल 2022, 86 बोतल अवैध देसी व अंग्रेजी शराब व 11 बोतल बीयर सहित आरोपी काबू. आरोपी परचुन की दुकान की आड़ में अवैध रूप से शराब बेच रहा था। थाना इसराना प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने जानकारी देते हुए बताया की थाना इसराना पुलिस की टीम ने गांव कालखा में दंबिस देकर परचुन की दुकान की आड में अवैध रूप से शराब बेच रहे आरोपी को काबू कर मौके से 86 बोतल देसी व अंग्रेजी शराब सहित 11 बोतल बीयर बरामद करने कामयाबी हासिल की है। पकड़े गए आरोपी की पहचान नरेंद्र पुत्र सतबीर निवासी कालखा पानीपत के रूप में हुई।
इंस्पेक्टर दीपक ने बताया थाना इसराना पुलिस की एक टीम सोमवार को देर सायँ गश्त के दौरान गांव कालखा में अड्डे के पास मौजूद थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली की गांव में नरेंद्र पुत्र सतबीर निवासी कालखा परचुन की दुकान में अवैध रूप से शराब बेचता है। पुलिस टीम ने सूचना को पुख्ता मानकर तुरंत मौके पर दंबिस दे आरोपित नरेंद्र को काबू कर दुकान में रखे फ्रिजर को खोलकर जांच की तो अवैध 63 बोतल देसी शराब मार्का रसीला संतरा, 11 बोतल मार्का रायल स्टेग व 12 बोतल मार्का आफिसर ब्लू अंग्रेजी शराब व 11 बोलत बीयर की बरामद हुई। बरामद कुल 97 बोतल अवैध देसी, अंग्रेजी शराब व बीयर को कब्जा पुलिस में लेकर गिरफ्तार आरोपी नरेंद्र के खिलाफ थाना इसराना में एक्साइज एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने गिरफ्तार आरोपी नरेंद्र को आज माननीय न्यायालय में पेश किया।

Comments