Monday, May 18, 2026
Newspaper and Magzine


आई.बी.पी.जी. कॉलेज में NCC कैडेट द्वारा “ऑपरेशन सिंदूर” की पहली वर्षगांठ के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at May 9, 2026 Tags: , , , , , ,

BOL PANIPAT : 9 मई 2026,  आई.बी.पी.जी. कॉलेज में NCC कैडेट द्वारा “ऑपरेशन सिंदूर” की पहली वर्षगांठ के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छात्रों  ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य डॉक्टर सतवीर सिंह ने दीप प्रज्वलन के साथ की । छात्रों ने भाषण और कविता के माध्यम से ऑपरेशन सिंदूर की महत्वपूर्ण घटनाओं और भारतीय सेना के साहस को याद किया। पूरे परिसर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला । NCC इंचार्ज लेफ्टिनेंट डॉ. नरवीर ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा, “हमारे देश के वीर सैनिकों ने बहादुरी से देश की रक्षा की है, हमें उनके त्याग और साहस से प्रेरणा लेनी चाहिए।”

 प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह ने कहा, “युवाओं का कर्तव्य है कि वे देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें और एक सशक्त राष्ट्र के निर्माण में योगदान दें।” कार्यक्रम में आई.बी.एल.स्कूल के  मैनेजर युधिष्ठिर मिगलानी भी उपस्थित रहे । उन्होंने कहा, “अनुशासन, समर्पण और देशभक्ति ही एक सच्चे नागरिक की पहचान है, और NCC के माध्यम से हम इन मूल्यों को युवाओं में विकसित कर सकते हैं ।

Comments


Leave a Reply