एसडी पीजी कॉलेज पानीपत के एमएससी फिजिक्स के छ:होनहार कुरुक्षेत्र विश्वविधालय की मेरिट लिस्ट में छाए
प्रीती देवी ने 412अंक के साथ कुरुक्षेत्र विश्वविधालय मेरिट लिस्ट में पाया प्रथम स्थान
निधि जैन ने चौथा, दीक्षया रानी ने छठा, रजनी ने सातवाँ, अक्षिता ने आठवाँ और अतुलसैनीने पाया नवांस्थान
BOL PANIPAT : एसडी पीजी कॉलेज पानीपत के छः होनहार एवं प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं ने कुरुक्षेत्र विश्वविधालय कुरुक्षेत्र की एमएससी फिजिक्स (भौतिकी-चतुर्थसेमेस्टर) की परीक्षा में शानदार रिजल्ट प्राप्त कर मेरिट लिस्ट में न सिर्फ कुरुक्षेत्र विश्वविधालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया बल्कि पांचअन्यस्थानों पर कब्ज़ा जमाया. जहाँ प्रीती देवी ने 412अंक प्राप्त कर पूरे विश्वविधालय की मेरिट लिस्ट में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले और कॉलेज का मान बढाया और दूसरे विद्यार्थियों को प्रेरणा दीवंही निधि जैन ने 394 अंकों के साथ चौथा, दीक्षया रानी ने 392 अंकों के साथ छठा, रजनी ने 386 अंकों के साथ सातवाँ, अक्षिता ने 384 अंकों के साथ आठवाँ और अतुलसैनीने 381 अंकों के साथ नवांस्थान पाया.विश्वविधालय द्वारा परीक्षा परिणाम घोषित करने के बाद यह जानकारी कॉलेज प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा ने दी. उनके साथ एसडी पीजी कॉलेज प्रधान पवन गोयलएवं भौतिकी स्नातकोत्तर विभागसे डॉ चेतना नरूला, डॉ रेणु गुप्ता, डॉ बिंदु रानी, प्रो साक्षी शर्मा और प्रो अरुण सैनी ने भी इन छात्र-छात्राओं की भरपूर प्रसंशा की और उनके उज्जवल की कामना की. विदित रहे की एसडी पीजी कॉलेज विश्वविधालय से बाहर एमएससी भौतिकी विषय को पढ़ाने वाला कुरुक्षेत्र विश्वविधालय का प्रथम कॉलेज है जिससे जिले और राज्य के विद्यार्थियों को अत्यधिक लाभमिला है. हर्ष की बात यह है की इस पाठ्यक्रम के प्रारम्भ होने के बाद से एमएससी भौतिकी के कितने ही विद्यार्थियों ने यूनिवर्सिटी मेरिट लिस्ट में शीर्षस्थान पाया है और इस बार का परिणाम उसी उज्जवल परिपाटी का द्योतक है.
प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा ने कहा की कॉलेज में एमएससी फिजिक्स कोर्स को शुरू करवाने के लिए कॉलेज प्रबंधकारिणी ने अथक प्रयास किये और एमएससी फिजिक्स के विद्यार्थियों ने भी कॉलेज को बिलकुल भी निराश नहीं किया है और प्रत्येक सेमेस्टर में सदैव अच्छा प्रदर्शन किया है. प्रीती देवी,निधि जैन, दीक्षया रानी, रजनी, अक्षिताऔर अतुलसैनीने मेहनत और लगन के बल पर यूनिवर्सिटी की मेरिट लिस्ट में स्थान पाकर कॉलेज का मान बढाया है. एसडी पीजीकॉलेज यदिखेल-कूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में अव्वल है तो शैक्षणिक गतिविधियों में उसका एक उच्च स्थान है. यूनिवर्सिटी की मेरिट लिस्ट में कॉलेज के छ: विद्यार्थियोंका एक साथ जगह बनाना कोई साधारण घटना नहीं है. यह एक विलक्षण उपलब्धि है जिससे कॉलेज फक्रका अनुभव करता है. इन्होनें इस अवसर पर भौतिकी विभाग के सभी प्राध्यापकों और एसडी पीजी कॉलेज प्रबंधकारिणी की ह्रदय से तारीफ़की. उन्होनें कहा की भौतिकी विषय में निपुणता प्राप्त करने वालो के लिए कैरियरमें बहुत सारे विकल्प मौजूद है. कॉलेजों, विश्वविधालयोंऔर संस्थानों में युवाओं के लिए रोजगार के अवसर तो है ही साथ ही अनुसंधान और तकनीक के क्षेत्र में भी कितने ही आयाम इस विषय को उपलब्ध है.आज अनेक क्षेत्रों में हो रही प्रगति के पीछे का राज भौतिकी विषय और इसके वैज्ञानिकों की मेहनत एवंउनकासमर्पण है. इनके प्रयासों से नई-नई तकनीकें विकसित हो रही है जो हमारे जीवन को औरआसान बना रही हैं.
प्रधान पवन गोयल ने अपने सन्देश में कहा की प्रीती देवी, निधि जैन, दीक्षया रानी, रजनी, अक्षिताऔर अतुलसैनीने जो मिसाल कायम की है वह दूसरे विद्यार्थियो के लिए एक नजीर बनेगी. एसडी पीजी कॉलेज प्रबंधकारिणी अपने हर विद्यार्थी के उज्जवल भविष्य को लेकर पूरी तरह दृढसंकल्प है और यहाँ के विद्यार्थी नैतिक एवं व्यवहारिक शिक्षा पाकर समाज और मानवता की सेवा करे यही उनकी कामना है. उन्होनें कहा की भौतिकी में मास्टर डिग्री करने के बाद कोई भी विद्यार्थी किसी सरकारी, निजी एवं शैक्षिक संस्थान में रोजगार प्राप्त कर सकता है या शोध एवं तकनीक की दिशा में आगे बढ़ सकता है. मेहनती छात्र-छात्रा को ऊँचा मुकाम पाने से कोई नहीं रोक सकता है बशर्ते वह अपनी राह पर मेहनत से आगे बढ़ता रहे. उन्होनें कहा कि आज के प्रतियोगी युग में सफल होने के लिए वृहद् एवं व्यावहारिक ज्ञान का होना बहुत जरुरी है. इन विद्यार्थियोंकी सफलता के लिए उन्होनें पूरे स्नातकोत्तर विभाग के प्रयासों की प्रशंसा की. उन्होनें कहा की ऐसे विद्यार्थी जहाँ एक तरफ प्रोफेसर या टीचर बनकर दूसरों को भी विज्ञान के प्रति जागरूक कर सकते हैं तो दूसरी तरफ रिसर्चर बनकर ब्रह्मांड और देश-दुनिया के अनसुलझे रहस्यों की गुत्थियाँ भी सुलझा सकते हैं. आजकल इंडस्ट्रीस जैसे ऑटोमोबाइल्स, एविएशन, रिमोट सेंसिंग और कम्युनिकेशन आदि में भी भौतिकी विषय का भविष्य बहुत ही शानदार हैं.
प्रीती देवी ने अपनी उपलब्धि पर कहा की उनके माता-पिता ने सदैव उन्हें पढने को प्रेरित किया जिसकी बदौलत ही ऐसा परिणाम आया है. सभी विद्याथियों ने अपनी कामयाबी का सेहरा अपने माता-पिता, कॉलेज प्रबंधकारिणी, प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा और अपने प्राध्यापकों डॉ चेतना नरूला, डॉ रेणु गुप्ता, डॉ बिंदु रानी, प्रो साक्षी शर्मा और प्रो अरुण सैनी को दिया.

Comments